अंबिकापुर

Road accident: बोलेरो-ट्रक में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, दोनों वाहन पलटे, 1 युवक की मौत, 2 गंभीर

Road accident: हादसे में गंभीर रूप से घायल बोलेरो सवार दोनों युवकों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती, युवक ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तोड़ा दम

2 min read
Truck and bolero overturned after accident (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत मैनपाट रोड में शुक्रवार की रात धान लोड ट्रक व बोलेरो के बीच आमने-सामने जबदस्त भिड़ंत (Road accident) हो गई। टक्कर से दोनों वाहन पलट गए तथा बोलेरो सवार 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। जबकि बोलेरो का चालक व एक अन्य का इलाज निजी अस्पताल में जारी है।

मैनपाट के नर्मदापुर निवासी विजय कुमार पिता कुल्दुल माझी उम्र 27 वर्ष दूसरे राज्यों में मजदूरी करता था। शुक्रवार को गांव के 3-4 लोगों के साथ बोलेरो (Road accident) से अंबिकापुर प्रतीक्षा बस स्टैंड आया।

ये भी पढ़ें

Mainpat festival 2026: ही ही हंस देहली रिंकिया के पापा…, मैनपाट में मनोज तिवारी के गाने पर झूम उठे लोग

Bolero accident (Photo- Patrika)

यहां से सभी को दूसरे प्रदेश मजदूरी करने जाना था। बस स्टैंड आने के बाद विजय ने बाहर जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद विजय अपने एक अन्य साथी के साथ घर लौट रहा था।

Truck overturned (Photo- Patrika)

रास्ते में दरिमा थाना क्षेत्र के मैनपाट रोड में जैसे ही पहुंचा सामने से आ रहे धान लोड ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीएच-5501 से बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत (Road accident) हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन सडक़ पर पलट गए। हादसे में विजय व बोलेरो के चालक सहित 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Road accident: अस्पताल में तोड़ दिया दम

गंभीर रूप से घायल विजय को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं बोलेरो के चालक व एक अन्य युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी बीच मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान विजय की देर रात मौत (Road accident) हो गई। उसकी मौत से परिजन में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

Murder case: पहले नाबालिग चचेरे भाई की कर दी हत्या, फिर गुमराह करने परिजन के साथ ढूंढने भी निकला, ऐसे पकड़ा गया

Published on:
14 Feb 2026 08:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर