अंबिकापुर

Road accident: बिना बताए पिता की बाइक लेकर दोस्त को छोडऩे निकला था नाबालिग, सडक़ हादसे में हुई मौत

Road accident: फ्रिज के ऊपर रखी बाइक को लेकर चुपके से निकल गया था घर से, नेशनल हाइवे पर माइलस्टोन से टकरा गई बाइक
less than 1 minute read
Road accident
Road accident (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. अंबिकापुर-मनेन्द्रगढ़ रोड पर स्थित शहर से लगे काली घाट के पास शनिवार की देर रात एक तेज रफ्तार बाइक माइलस्टोन से जा टकराई, हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत (Road accident) हो गई। किशोर रात करीब 9 बजे परिजन को बिना बताए चाबी लेकर बाइक से अन्य दोस्तों के साथ दो अलग-अलग बाइक में एक दोस्त को छोडऩे काली घाट के लिए निकला था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे में किशोर की मौत से परिजन को रो-रोकर बुरा हाल है।

जशपुर जिला निवासी सुजीत तिर्की पिता सुशील तिर्की उम्र 15 वर्ष अपने पिता व अन्य परिजन के साथ अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम अजिरमा में रहता था। उसके पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं। शनिवार की रात करीब 9 बजे वह बिना किसी को बताए फ्रिज के ऊपर रखी बाइक की चाबी (Road accident) लेकर घर से निकला।

वह तथा उसके 3-4 दोस्त दो अलग-अलग बाइक में एक अन्य दोस्त को छोडऩे काली घाट गए थे। वहां से छोडक़र सभी लौट रहे थे। इसी बीच देर रात सुजीत की बाइक काली घाट के पास अनियंत्रित होकर माइलस्टोन से जा टकराई। इससे वह गंभीर रूप से घायल (Road accident) हो गया।

Road accident: रोते हुए परिचित के घर पहुंचा दोस्त

हादसे में सुजीत को गंभीर रूप से घायल देख उसका एक दोस्त रोते हुए अजिरमा निवासी फूलचंद के घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी। फूलचंद मौके पर पहुंचा और सुजीत को इलाज के लिए गांधीनगर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

यहां जांच पश्चात डॉक्टर ने उसे मृत (Road accident) घोषित कर दिया। सूचना पर मृतक के परिजन भी पहुंचे। बेटे का शव देख उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रविवार को पुलिस ने पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया।

Updated on:
04 Jan 2026 09:00 pm
Published on:
04 Jan 2026 08:59 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष