अंबिकापुर

Road accident: मिनी ट्रक की चपेट में आ गए बाइक सवार, सिर पर पहिया चढऩे से 1 युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा घायल

Road accident: शहर के बिलासपुर चौक में हुआ हादसा, टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार, सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
2 min read
Road accident
Dead body on the road (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. शहर के बिलासपुर चौक के पास मिनी ट्रक की चपेट में बाइक सवार 2 युवक आ गए। हादसे में एक युवक का सिर मिनी ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। सिर कुचल जाने से उसकी मौके पर ही मौत (Road accident) हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले में अज्ञात दुर्घटनाकारी वाहन के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है। हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

शहर के मुक्तिपारा अटल आवास निवासी दीपक मानिकपुरी पिता सबद उम्र 39 वर्ष अपने दोस्त रवि कश्यप के साथ रहकर मजदूरी करता था। शनिवार की रात को दोनों बाइक से रवि के भाई को लेने बिलासपुर चौक जा रहे थे। दोनों बिलासपुर चौक से आगे पहुंचे ही थे कि अंबिकापुर की ओर से जा रहे मिनी ट्रक (Road accident) ने बाइक को टक्कर मार दी।

Dead body (Photo- Patrika)

बाइक में टक्कर लगते ही दीपक सडक़ पर जा गिरा और उसका सिर मिनी ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे (Road accident) में रवि को भी चोटें आई है। उसका इलाज चल रहा है।

Road accident: चालक वाहन लेकर फरार

हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना (Road accident) पास के दुकानों में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। सूचना पर पहुंची मणिपुर पुलिस घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Updated on:
25 Jan 2026 08:49 pm
Published on:
25 Jan 2026 08:48 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष