अंबिकापुर

Road accident: ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे युवक की सडक़ हादसे में मौत, पत्नी और बेटा घायल

Road accident: नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक पर सवार होकर जा रहे परिवार के 3 सदस्यों को मारी टक्कर, पत्नी व बेटे का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा इलाज
less than 1 minute read
Road accident
Accident demo pic

अंबिकापुर. सीतापुर थाना क्षेत्र के जामढोढ़ी में सोमवार को पिकअप ने बाइक सवार परिवार के 3 सदस्यों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार युवक, उसकी पत्नी व बेटा घायल (Road accident) हो गए। तीनों को सीतापुर अस्पताल से रेफर करने पर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक पत्नी व बेटे के साथ ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने ग्राम पंडरापाठ जा रहा था।

कोरबा जिले के रामपुर थाना क्षेत्र निवासी प्रमोद कुमार पिता उजीत कुमार उम्र 31 वर्ष के ससुर का 2 मार्च को निधन हो गया था। खबर सुनकर वह अपनी पत्नी व 4 वर्षीय बेटे के साथ बाइक से ससुर के अंतिम संस्कार (Road accident) में शामिल होने के लिए ग्राम पंडरापाठ जाने निकला था।

तीनों सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जामढोढ़ी के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार में आ रहे पिकअप क्रमांक सीजी 14 एवी 2293 ने उन्हें टक्कर (Road accident) मार दी थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना आस-पास के लोगों द्वारा सीतापुर पुलिस को दी गई।

Road accident: युवक की मौत, पत्नी व बेटा गंभीर

हादसे (Road accident) की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को इलाज के लिए सीतापुर अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां तीनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान प्रमोद की मौत हो गई। वहीं पत्नी व बेटे का इलाज जारी है।

Updated on:
03 Mar 2026 04:53 pm
Published on:
03 Mar 2026 04:53 pm