अंबिकापुर

School timing change: शीतलहर को देखते हुए कलेक्टर ने बदली स्कूलों की टाइमिंग, अब इतने बजे से लगेंगीं कक्षाएं

School timing change: जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए कलेक्टर ने सभी स्कूलों के समय में किया है परिवर्तन, कल से होंगी लागू
less than 1 minute read
School timing change
Students (Photo- Google)

अंबिकापुर. सरगुजा इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री के बीच बना हुआ है। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए कलेक्टर विलास भोस्कर ने जिले के समस्त शासकीय व निजी विद्यालयों के कक्षा संचालन के समय में परिवर्तन (School timing change) किया है। अब सुबह की कक्षाएं साढ़े 8 से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली में लगने वाली कक्षाएं 12.15 बजे से 4.15 बजे तक संचालित की जाएंगीं।

जिले में पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण बच्चों को सुबह-सुबह स्कूल जाने में परेशानी हो रही थी। जिले के अधिकांश शासकीय व निजी विद्यालय की कक्षाएं (School timing change) सुबह 7.30 बजे शुरु होती थी। ऐसे में बच्चों को ठंड के कारण बीमार पडऩे की संभावना थी। बच्चों की परेशानी को देखते हुए कलेक्टर ने स्कूलों के कक्षाओं के संचालन में परिवर्तन किया है।

दो पाली में संचालित होने वाली शालाओं में प्रथम पाली सोमवार से शुक्रवार का समय सुबह 8.30 से 12 बजे तक, शनिवार को दोपहर 12.15 से 4.15 बजे तक संचालित (School timing change) होंगी। वहीं द्वितीय पाली में लगने वाली कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12.15 से 4.15 बजे तक तथा शनिवार को सुबह 8.15 से 12 बजे तक संचालित होंगी।

School timing change: एक पाली वाले स्कूलों का ये रहेगा समय

वहीं एक पाली में संचालित होने वाले स्कूल (School timing change) सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 से 4 बजे तक तथा शनिवार को सुबह 8.30 से 12 बजे तक संचालित होगी। स्कूलों के समय में परिवर्तन होने से बच्चों को राहत मिलेगी।

Updated on:
18 Nov 2025 07:42 pm
Published on:
18 Nov 2025 07:42 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Minister Rajesh Agrawal बोले- संगठन महामंत्री पवन साय ने मुझे भी डांटा, बोले- अगर जनता ही परेशान रहेगी तो नेतागिरी का क्या फायदा? See Video

Ambikapur News: मैनपाट में पत्नी और प्रेमी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रात में दोनों को देख लिया था साथ

Surguja Double Murder Case: माता-पिता की हत्या कर बोरे में बांध दी थी लाश, कमरे में ताला मारकर फरार बेटा गिरफ्तार, बताया- क्यों मारा

Stabbing in Ambikapur: उधार के 70 रुपए मांगने पर पिता-पुत्र ने 2 युवकों पर किया चाकू से हमला, लगाने पड़े 61 टांके