अंबिकापुर

Ambikapur roads: सडक़ पर गड्ढे में भरा था पानी, गिर गया स्कूटी सवार, राहगीरों ने निकाला बाहर, देखें Video

Ambikapur Road news: शहर के खरसिया चौक के पास एनएच की बदहाल सडक़ पर गड्ढे में भरा पानी बना जानलेवा, वायरल वीडियो में व्यवस्था पर लोग उठा रहे सवाल
2 min read
Ambikapur dilapidated roads
Ambikapur Roads, स्कूटी सवार गिरा गड्ढे से भरे पानी में (Photo- Video grab)

अंबिकापुर। स्वच्छ शहर के रूप में पहचान रखने वाले अंबिकापुर की सडक़ों की बदहाली (Ambikapur Dilapidated road) अब लोगों के लिए परेशानी के साथ-साथ जान का खतरा भी बनती जा रही है। शहर के खरसिया चौक के समीप एनएच की सडक़ पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। गड्ढों में पानी भर जाने से लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। इसी बदहाल सडक़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि सडक़ से सटे एक गड्ढे में पानी भरा हुआ है। इसी दौरान वहां से गुजर रहा एक स्कूटी सवार उसमें गिर जाता है। मौके पर मौजूद लोग तत्काल उसकी मदद के लिए पहुंचते हैं और उसे गड्ढे से बाहर निकालते हैं।

गनीमत रही कि समय रहते लोगों ने युवक को बाहर निकाल लिया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। वीडियो में सडक़ की स्थिति देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को किस तरह जोखिम उठाना पड़ रहा है।

सडक़ पर पानी जमा होने के कारण गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक है।

Man fell in pit: लोगों में नाराजगी

वायरल वीडियो (Viral video) में मौके पर मौजूद व्यक्ति व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताते हुए सरकार और जनप्रतिनिधियों पर भी सवाल उठाता दिखाई दे रहा है। वह प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने का हवाला देते हुए सडक़ की स्थिति पर आक्रोश व्यक्त करता है। वीडियो में नेताओं और मंत्रियों को अंबिकापुर आकर सडक़ की हालत देखने की बात भी कही गई है।

Ambikapur Roads, गड्ढे में भरे पानी में गिरा युवक (Photo- Video grab)

गड्ढों में फंस रहे वाहन

सडक़ पर बने गड्ढों में कार व भारी वाहन भी फंस रहे हैं। उक्त मार्ग से सीतापुर, बतौली, रायगढ़, पत्थलगांव, जशपुर सहित अन्य स्थानों के लिए आवागमन होता है। वाहनों को गड्ढों में फंसने (Vehicles trapped in pits) से घंटों जाम की स्थिति हर दिन निर्मित हो रही है। कुछ दिन पूर्व भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के सरगुजा प्रवास के दौरान सीतापुर में जर्जर एनएच की सडक़ पर कार फंस गई थी।

इसके बाद उन्होंने सरगुजा प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी, मंत्री राजेश अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष समेत विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई थी। इसके बाद विभाग द्वारा गड्ढों को भरने का कार्य किया गया था। बारिश की पानी में मिट्टी, मुरूम बह जाने से सडक़ पर और गहरे गड्ढे बन चुके हैं।

Updated on:
11 Sept 2026 08:35 pm
Published on:
11 Sept 2026 08:35 pm
Also Read
View All
Chhattisgarh Women U-19 Cricket: अंबिकापुर के मृगांक साहू बने छत्तीसगढ़ वीमेंस अंडर-19 क्रिकेट टीम के हेड कोच, सरगुजा में खुशी की लहर

Ambikapur News: नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार युवक को मिला 12 वर्ष का सश्रम कारावास, 1 लाख जुर्माना भी

Ambikapur Snake Bite: रात 2.30 बजे महिला सरपंच बोली- पेट में मरोड़ हो रहा है, मालिश करतेे दिखा सांप के डसने का निशान, कमरे में था करैत, हुई मौत

Ambikapur Crime: स्कूटी से भांजे को लगी ठोकर तो मामा ने दोस्त के साथ मिलकर बैट से मारा, चाकू से भी हमला, 1 गिरफ्तार

BJP Leader Externment: भाजपा नेता ने पटवारी के सिर पर दे मारी थी कुर्सी, कलेक्टर ने 1 साल के लिए किया जिलाबदर, इन 6 जिले में प्रवेश पर प्रतिबंध