अंबिकापुर

Surguja News: नहीं पकड़े गए CCTV में कैद 1 करोड़ की ज्वेलरी उठाईगिरी के आरोपी, नाराज व्यापारियों ने कारगिल चौक पर किया चक्काजाम

Surguja Lifting news: सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित श्री काशी विश्वनाथ ज्वेलर्स का संचालक हुआ था उठाईगिरी का शिकार, सीसीटीवी में कैद हुई थी आरोपियों की तस्वीर
2 min read
Road blockade in 1 crore jewellery lifting case
Surguja news, चक्काजाम करते व्यापारी संघ, सर्राफा संघ व आम जनता (Photo- Patrika)

सीतापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित श्री काशी विश्वनाथ ज्वेलर्स के सामने खड़ी स्कूटी से 26 जुलाई को दिनदहाड़े 1 करोड़ रुपए के सोने-चांदी के ज्वेलरी से भरा बैग लेकर 2 आरोपी फरार (Surguja Jewellery lifting) हो गए थे। इस दौरान ज्वेलरी संचालक बैग स्कूटी में रखकर दुकान का शटर खोल रहा था। 1 करोड़ रुपए की ज्वेलरी के उठाईगिरी के आरोपी नगर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। इसके बावजूद पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाई है। इसे लेकर सीतापुर के व्यवसायियों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज व्यवसायियों ने शुक्रवार की दोपहर अपनी-अपनी दुकानें बंद कर नगर के कारगिल चौक पर चक्काजाम कर दिया। उन्होंने प्रशासन व पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

सीतापुर निवासी श्री काशी विश्वनाथ ज्वेलर्स के संचालक की स्कूटी से करीब 1 करोड़ रुपए की ज्वेलरी से भरा बैग लेकर आरोपी उस समय फरार हो गए थे, जब वे दुकान खोल रहे थे। व्यापारियों का कहना है कि सीसीटीवी में कैद (Accused captured in CCTV) होने के बाद भी आरोपियों तक पुलिस का न पहुंच पाना उनकी कार्यशैली पर प्रश्रचिह्न खड़ा करता है।

Surguja news, सीसीटीवी में कैद आरोपी (Photo- Patrika)

शुक्रवार को व्यापारी संघ के आह्वान पर व्यापारियों ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन करते हुए नगर के कारगिल चौक पर चक्काजाम (Road blockade by Sitapur traders) कर दिया। चक्काजाम में व्यापारी संघ के अलावा, सर्राफा संघ, पीडि़त परिवार व नगरवासी शामिल हुए। चक्काजाम से नेशनल हाइवे के दोनों ओर सडक़ पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

Jewellery lifting: इन्हें मिली छूट

व्यापारियों द्वारा चक्काजाम (Road blockade in Sitapur) से एंबुलेंस को आने-जाने की जहां छूट दी गई, वहीं दवा दुकान भी खुले रहे। वहीं स्कूली बसों और यात्री वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला गया, ताकि आम जनता को ज्यादा परेशानी न हो।

भारी संख्या में पुलिस बल रहा तैनात

व्यवसायियों के प्रदर्शन को देखते हुए कारगिल चौक सहित नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल (Police force) तैनात किया गया था। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुई है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए लगातार निगरानी कर रही है।

Updated on:
31 Jul 2026 04:02 pm
Published on:
31 Jul 2026 04:02 pm