अंबिकापुर

Snake Bite: 6 वर्षीय करिश्मा को जहरीले सांप ने डसा, साथ सोई नानी ने हाथ से हटाया तो उसे भी डस लिया, दोनों की मौत

Snake bite in Balrampur: बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई हृदयविदारक घटना, नाना-नानी के घर एक दिन पहले ही घूमने आई थी 8 वर्षीय करिश्मा, नानी-नातिन की मौत से पसरा मातम
2 min read
Snake bite
Snake bite (Photo- AI)

अंबिकापुर। बारिश का सीजन शुरु होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश की घटनाएं बढऩे लगी हैं। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटागहना में शनिवार की रात को जमीन में सोए नानी-नातिन को सांप (Snake bite case) ने डस लिया। परिजन बच्ची को इलाज के लिए राजपुर स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। यहां डॉक्टर ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। अंबिकापुर लाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जबकि नानी की घर में ही मौत हो गई। वहीं सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नरकालो निवासी वृद्ध महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। महिला भी अपनी बेटी और उनके बच्चों के साथ जमीन में सोई थी।

बलरामपुर जिले के ग्राम घोरघड़ी के फुफंदीपारा निवासी 8 वर्षीय करिश्मा शुक्रवार को अपनी नाना-नानी के घर ग्राम कोटागहना घूमने आई थी। शनिवार की रात वह अपनी नानी नंदी (56 वर्ष) पति सोला के साथ जमीन पर सो रही थी। रात लगभग 11 बजे सांप ने पहले करिश्मा को डस (Snake bite to Karishma) लिया। कुछ काटने से वह रोने लगी।

इस दौरान नानी की नींद खुल गई, उसने देखा तो करिश्मा के पास सांप था। नातिन को बचाने और सांप को हटाने के प्रयास में उसे भी सांप ने डस लिया। सांप के डसने से दोनों की तबियत तेजी से बिगडऩे लगी। इसी बीच रात करीब 3 बजे नानी की मौत हो गई। इधर करिश्मा को गंभीर हालत में परिजन 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर लेकर पहुंचे।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत देख चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया। परिजन इलाज के लिए उसे लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में चंद्रगढ़ के पास तडक़े करीब 4 बजे उसकी भी मौत (Grand mother died to snake bite) हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। सर्पदंश से नानी-नातिन की एक साथ हुई मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

2 died due to Snake bite: जमीन पर सोने से है खतरा

स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने लोगों से घरों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, जमीन पर सोने से बचने तथा सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय बिना देरी किए तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचने की अपील की है। अधिकांश मामलों में ऐसे लोगों को सांप डसते हैं, जो जमीन पर सोते हैं।

Published on:
28 Jun 2026 07:34 pm