अंबिकापुर

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो से विवाद के बाद BJP नेता को थाने ले गई पुलिस, टीआई के चेंबर में CSP से हुई तू-तू-मैं-मैं, See Video

Ambikapur Kotwali: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आंकाक्षा टोप्पो द्वारा भाजपा नेता धीरज सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर लगातार की जा रही टिप्पणी के मामले ने पकड़ा तूल
2 min read
Dispute between CSP and BJP Leaders
Ambikapur News, कोतवाली में सीएसपी से तू-तू-मैं-मैं करते भाजपा नेता (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो (Social Media Influencer Akanksha Toppo) द्वारा लगातार सीएम, मंत्री, विधायक से लेकर विपक्ष के नेताओं के ऊपर भी लगातार टिप्पणियां की जा रही हैं। इसकी शिकायत भी कई बार थाने में हो चुकी है। लोगों का कहना है कि वह अभद्र भाषा का प्रयोग कर उन्हें जलील करती है। पिछले कुछ दिनों से आकांक्षा टोप्पो द्वारा भाजपा नेता धीरज सिंह के खिलाफ भी टिप्पणी की जा रही थी। इसी बात को लेकर रविवार की दोपहर घड़ी चौक स्थित एक होटल में दोनों के बीच विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस भाजपा नेता को अपने वाहन में बैठाकर ले गई, जबकि आकांक्षा टोप्पो व उसके सहयोगी निजी वाहन में कोतवाली पहुंचे।

इसे लेकर भाजपा नेताओं ने थाने में पहुंचकर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि दोनों को पुलिस अपने वाहन में क्यों लेकर नहीं आई? इस दौरान कोतवाली प्रभारी के कक्ष में बैठे सीएसपी से भाजपा नेताओं की जमकर तू-तू-मैं-मैं हुई। अभी भी कोतवाली में गहमागहमी का माहौल बना हुआ है।

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो द्वारा किसी मामले को लेकर भाजपा सरगुजा जिला पदाधिकारी धीरज सिंह के ािख्लाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक शब्दों में टिप्पणी की गई थी। वहीं धीरज सिंह (BJP Leader Dheeraj Singh) के भी समर्थक सोशल मीडिया पर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ पोस्ट कर रहे थे।

पत्रिका को मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार इसी मामले को लेकर रविवार की दोपहर अंबिकापुर के घड़ी चौक स्थित एक निजी होटल के पास आकांक्षा टोप्पो व भाजपा नेता धीरज सिंह का आमना-सामना हो गया। इस दौरान गाली-गलौज तक बात पहुंच गई।

Ambikapur News, कोतवाली टीआई के कक्ष में भाजपा नेताओं और सीएसपी के बीच जमकर बहस (Photo- Patrika)

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और धीरज सिंह को अपने वाहन में बैठाकर थाने ले आई। जबकि आकांक्षा टोप्पो समेत उसके वीडियोग्राफर निजी वाहन से कोतवाली पहुंचे। भाजपा नेता को थाने ले जाने की बात पता चलते ही अन्य भाजपा नेता भी कोतवाली पहुंच गए।

Surguja Police: सीएसपी से हुई तू-तू-मैं-मैं

भाजपा नेताओं ने पुलिस वाहन में भाजपा नेता को लेकर थाने आने की बात को लेकर आपत्ति जताई गई। उनका कहना था कि पुलिस आकांक्षा टोप्पो को भी वाहन में बैठाकर क्यों नहीं लाई? धीरज सिंह कोई आतंकवादी (Terrorist) \ है कि उसे पुलिस वाहन में बैठाकर लाई। इस दौरान कोतवाली टीआई के चेंबर में सीएसपी राहुल बंसल बैठे हुए थे।

भाजपा नेता उनके सामने ही आपत्ति जता रहे थे। सीएसपी द्वारा उन्हें समझाइश दी जा रही थी। इसी बीच मामला तू-तू-मैं-मैं तक पहुंच गया। भाजपा नेताओं ने सीएसपी से कहा- तेरी मर्जी चलेगी क्या? इसके बाद वहां गहमागहमी का माहौल बन गया। फिलहाल गहमागहमी का दौर जारी है।

Updated on:
04 Oct 2026 02:20 pm
Published on:
04 Oct 2026 02:02 pm