अंबिकापुर

Students dance on obscene song: Video: सरकारी स्कूल में अश्लील भोजपुरी गाने पर 11वीं के छात्रों ने किया डांस, Video वायरल होते ही मचा हडक़ंप

Students dance on obscene song: हाईस्कूल के टेलीकॉम लैब में टीवी स्क्रीन पर गाना लगाकर छात्र कर रहे थे डांस, इंस्टाग्राम पर किया अपलोड, स्कूल की अनुशासन व्यवस्था पर उठे सवाल
2 min read
Students dance on obscene song
11th student dance in lab (Photo- Video grab)

अंबिकापुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र के बसंतपुर हाईस्कूल के टेलीकॉम लैब में कक्षा 11वीं के छात्रों द्वारा अश्लील भोजपुरी गाने पर डांस (Students dance on obscene song) का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना ने विद्यालय की अनुशासन व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विद्यालय के प्राचार्य का कहना है कि जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

9 दिसंबर 2025 को 11वीं कक्षा में अध्ययनरत कुछ छात्र विद्यालय के टेलीकॉम लैब में लाइट बंद कर टीवी स्क्रीन पर भोजपुरी गाना ‘लुलिया मांगेले’ चलाया और डांस करने लगे। छात्रों ने इस पूरी घटना का वीडियो (Students dance on obscene song) मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया और बाद में उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में विद्यालय परिसर और कक्षा कक्ष स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। वीडियो (Students dance on obscene song) के सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों की निगरानी और अनुशासन व्यवस्था पर चिंता जताई है।

उनका कहना है कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यालय के शैक्षणिक माहौल को खराब करती हैं। बसंतपुर हाईस्कूल के प्राचार्य संजय यादव ने बताया कि मामले (Students dance on obscene song) को गंभीरता से लिया गया है और जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Students dance on obscene song: छात्रों के पास मोबाइल कैसे पहुंचा

इस मामले (Students dance on obscene song) में सवाल उठ रहा है कि छात्रों के पास स्कूल परिसर में मोबाइल फोन कैसे पहुंचे और घटना के समय संबंधित शिक्षक या प्रभारी की मौजूदगी क्यों नहीं थी।

Student dance (Photo- Video grab)

शिक्षा विभाग द्वारा इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। बच्चों से पूछताछ कर वीडियो की तिथि और परिस्थितियों की पुष्टि की जाएगी। साथ ही टेलीकॉम कक्षा के प्रभारी से भी स्पष्टीकरण लिया जाएगा।

Updated on:
07 Jan 2026 08:18 pm
Published on:
07 Jan 2026 08:18 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: बैरिकेड तोड़ते हुए पुलिस से की झूमाझटकी, युवक कांग्रेसियों ने घेरा निगम दफ्तर, कहा- सडक़-पानी, सफाई व्यवस्था सब ध्वस्त

Ambikapur रेलवे स्टेशन में ट्रॉली बैग लेकर पहुंचा था युवक, RPF जवानों ने बुलाया तो भाग निकला, खोलकर देखा और पहुंच गए थाना

Ambikapur News: महामाया पहाड़ से कब्र खोदकर निकाला गया शुभम कश्यप का शव, घरवाले बोले- हत्या कर फांसी पर लटकाया

Fake ACB Officer: अंबिकापुर में 3 फर्जी ACB ऑफिसर अरेस्ट, आबकारी अधिकारी से कहा- तुरंत 1 लाख रुपए और 6 बोतल शराब दो, वरना…

Ambikapur News: टैटू और कपड़े से हुई महामाया पहाड़ पर मिली लाश की शिनाख्त, फंदे से लटका था धड़, गलकर गिर गया था शरीर