अंबिकापुर

Surguja Police: एसआई-एएसआई समेत 24 पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला, जानिए किसे मिला कौन सा थाना, कौन हुआ लाइन अटैच?

Surguja Police transfer: सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल ने विभिन्न थाना व चौकियों में पदस्थ पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का ट्रांसफर आदेश किया जारी
2 min read
Surguja police transfer list
Surguja police, सरगुजा पुलिस कार्यालय (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. पुलिसिंग में कसावट लाने के लिए डीआईजी राजेश अग्रवाल (Surguja SSP Rajesh Agrawal) ने जिले के विभिन्न थानों, चौकियों एवं शाखाओं में पदस्थ 24 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण कर उन्हें नवीन पदस्थापना स्थल पर पदस्थ किया है। किसी को लाइन से थाने में भेजा गया तो किसी को थाने-चौकियों से लाइन अटैच किया गया। 24 सितंबर को जारी आदेश के तहत सब-इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। इस फेरबदल में एसआई रश्मि सिंह को रक्षित केंद्र अंबिकापुर से प्रभारी सीसीटीएनएस शाखा की जिम्मेदारी दी गई है।

एएसआई अदीप प्रताप सिंह को थाना अंबिकापुर से थाना गांधीनगर, आलोक सोनी को लखनपुर से अंबिकापुर, ललन प्रसाद गुप्ता को गांधीनगर से कमलेश्वरपुर, बैजनाथ को कमलेश्वरपुर से लखनपुर तथा गोमती प्रसाद (ASI transfer) को अजाक थाना से रक्षित केंद्र अंबिकापुर भेजा गया है। इसके अलावा यातायात शाखा में तैनात प्रधान आरक्षक विमल कुमार सिंह को चौकी केदमा भेजा गया है,

जबकि चौकी केदमा के प्रधान आरक्षक नामूल राम को रक्षित केंद्र स्थानांतरित किया गया है। प्रधान आरक्षक अजय पाण्डेय को थाना लखनपुर से थाना गांधीनगर, अमित प्रताप सिंह को थाना गांधीनगर से थाना लखनपुर, जगदीप सिंह को रक्षित केंद्र अंबिकापुर से साइबर सेल अंबिकापुर में स्थानांतरण (Surguja Police Transfer News) किया गया है।

Constable transfer: इन आरक्षकों का भी तबादला

तबादले के क्रम में आरक्षक अतुल शर्मा को थाना सीतापुर से थाना गांधीनगर (Gandhinagar Police Station), दिलीप मिंज को रक्षित केंद्र अंबिकापुर से थाना सीतापुर, अभिषेक नायर को रक्षित केंद्र अंबिकापुर से थाना लुंड्रा, सतीश चौहान को थाना लुंड्रा से रक्षित केंद्र अंबिकापुर, प्रदीप तिर्की को थाना लुंड्रा से रक्षित केंद्र अंबिकापुर, अशोक भगत को चौकी रघुनाथपुर से रक्षित केंद्र अंबिकापुर, सुनील कनौजिया को थाना मणिपुर से यातायात शाखा अंबिकापुर में स्थानांतरित किया गया है।

इसके अलावा दिनय सिंह आयाम को महिला थाना अंबिकापुर से यातायात शाखा अंबिकापुर, अंकित चौहान को यातायात शाखा अंबिकापुर से रक्षित केंद्र अंबिकापुर, लालजीत निकुंज को यातायात शाखा अंबिकापुर से रक्षित केंद्र अंबिकापुर, संत कुमार पैकरा को यातायात शाखा (Traffic Department) अंबिकापुर से रक्षित केंद्र अंबिकापुर, संजीत मिर्रे को यातायात शाखा अंबिकापुर से रक्षित केंद्र अंबिकापुर स्थानांतरित किया गया है।

Updated on:
24 Sept 2026 09:01 pm
Published on:
24 Sept 2026 09:01 pm