अंबिकापुर

Surguja police: होली पर सरगुजा पुलिस अलर्ट: 500 जवान तैनात, पुलिस की मदद चाहिए तो हेल्पलाइन नंबर पर करे कॉल

Surguja police: होली त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने सरगुजा पुलिस ने किए हैं व्यापक इंतजाम, 67 फिक्स पिकेट और 28 पेट्रोलिंग पार्टियां तैनात, हुड़दंगियों और नियम का उल्लंघन करने वालों पर की जाएगी सख्त कार्रवाई
2 min read
Surguja police
ASP gave duty to police jawans (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सरगुजा पुलिस (Surguja police) ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। हुड़दंगियों पर नजर रखने 500 जवानों की तैनाती की गई है। वाहन से हुड़दंग मचाने और नियम तोडऩे वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटेगी। बता दें कि होलिका दहन 2 मार्च और रंगोत्सव 4 मार्च को मनाया जाएगा। त्योहार के मद्देनजर जिलेभर में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति के लिए सरगुजा पुलिस ने नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

डीआईजी राजेश अग्रवाल (Surguja police) ने जानकारी दी है कि शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 8 राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में 75 निरीक्षक, उपनिरीक्षक व सहायक उपनिरीक्षक सहित 500 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहेंगे।

Police jawan (Photo- Patrika)

जिले में 67 फिक्स पिकेट, 28 पेट्रोलिंग पार्टियां, 7 बाइक पेट्रोलिंग दल और महिला गश्ती टीम लगातार सक्रिय रहेंगी। प्रमुख जलाशयों पर भी पुलिस बल (Surguja police) की तैनाती की गई है। रिजर्व बल को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। अंबिकापुर शहर में विशेष चौकसी बरती जाएगी, जहां हर वर्ष होली बड़े स्तर पर मनाई जाती है। पुलिस द्वारा संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त की जाएगी।

Surguja police: हुड़दंगियों और नियम तोडऩे वालों पर सख्ती

डीआईजी के निर्देश पर ट्रिपल राइडिंग, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। चौक-चौराहों पर ब्रेथ एनालाइजर से जांच होगी। बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए बिना अनुमति डीजे बजाने और विवादित गाने चलाने पर भी कड़ी कार्रवाई (Surguja police) के निर्देश दिए गए हैं। आवश्यकता पडऩे पर डीजे जब्त किए जाएंगे।

आपातकालीन व्यवस्था और हेल्पलाइन

संभावित दुर्घटनाओं को देखते हुए जिला अस्पताल से समन्वय बनाकर आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश थाना प्रभारियों को दिए गए हैं। नागरिक किसी भी आपात स्थिति में पुलिस (Surguja police) हेल्पलाइन नंबर 9479193599 या डायल 112 पर संपर्क कर सकते हैं।

Updated on:
02 Mar 2026 08:40 pm
Published on:
02 Mar 2026 08:40 pm
Also Read
View All
Wasseypur Gangster: वासेपुर गैंगस्टर शब्बीर आलम, उसके बेटे समेत 9 के खिलाफ एफआईआर, व्यवसायी को हत्या की दी थी धमकी

Birla Open Mind School अंबिकापुर की शिक्षिका ने 8वीं के छात्र से 200 बार लिखवाई गाली, कहा- पैरेंट्स के सिग्नेचर कराकर लाना

Ambikapur News: बैरिकेड तोड़ते हुए पुलिस से की झूमाझटकी, युवक कांग्रेसियों ने घेरा निगम दफ्तर, कहा- सडक़-पानी, सफाई व्यवस्था सब ध्वस्त

Ambikapur रेलवे स्टेशन में ट्रॉली बैग लेकर पहुंचा था युवक, RPF जवानों ने बुलाया तो भाग निकला, खोलकर देखा और पहुंच गए थाना

Ambikapur News: महामाया पहाड़ से कब्र खोदकर निकाला गया शुभम कश्यप का शव, घरवाले बोले- हत्या कर फांसी पर लटकाया