अंबिकापुर

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता की जलाकर हत्या मामले में तीसरी मौत, भाई के बाद अब शिक्षक ने भी तोड़ा दम, फरसे से किया था वार

BJP Leader Murder Update: कोरिया जिले के सोनहत जनपद के पूर्व अध्यक्ष की कार के भीतर जलाकर की गई थी हत्या, भाई के गर्दन पर फरसे से किया था वार, रेत घाट और तस्करी से जुड़ा है मामला

3 min read
BJP Leader Murder case
BJP leader murder case, भाजपा नेता लल्ला सिंह जिन्हें कार में जलाकर मारा गया (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। रेत घाट व रेत तस्करी के खूनी खेल में कोरिया जिले के सोनहत जनपद के पूर्व जनपद व भाजपा नेता भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह की उसके गांव नवगई में 16 जून की रात 12 बजे कार में जलाकर हत्या (BJP Leader murder) कर दी गई थी। वहीं साथ में कार में ही सवार उनके भाई बिरेंद्र सिंह के गर्दन पर फरसे से वार किया गया था। इससे उनकी अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई थी। वहीं जीवन-मौत के बीच जूझ रहे तीसरे शिक्षक साथी नागेंद्र सिंह ने भी इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस जघन्य हत्याकांड में मृतकों की संख्या 3 हो गई है। वहीं 2 लोगों का उपचार रायपुर में जारी है। मामले में पुलिस ने 4 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवगई निवासी भाजपा नेता भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह सोनहत जनपद के पूर्व अध्यक्ष थे। नवगई स्थित रेत घाट का ठेका लल्ला सिंह (BJP leader Lalla Singh) के भाई के पुत्र के नाम से है। वहीं गांव के ही भाजपा नेता मनोज त्रिपाठी, उनके पुत्र समेत रिश्तेदारों के डंपर का उपयोग रेत खनन व परिवहन में किया जाता था।

BJP leader murder, सडक़ पर पड़ी जली कार की जांच करती पुलिस (Photo- Patrika)

उनके द्वारा रेत की तस्करी भी की जाती है। इसी बात को लेकर भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह तथा मनोज त्रिपाठी के परिवार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी बीच 16 जून की रात करीब 12 बजे मनोज त्रिपाठी, अक्षत त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, मन्नू त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी समेत अन्य भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह के घर के पास पहुंचे।

यहां कार में बैठे लल्ला सिंह, बिरेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, मयंक सिंह व योगेंद्र सिंह को घेरकर उन्होंने फरसे समेत अन्य हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने कार को डंपर से कई बार टक्कर मारी तथा कार के सामने उसे अड़ा दिया था ताकि वे भाग न सकेें। इसी बीच उन्होंने कार के ऊपर पेट्रोल छिडक़ कर आग (BJP leader murder to burnt in car) लगा दी।

लल्ला सिंह की जलकर मौत, 4 घायल

कार में आग लगने के बाद सभी बचने के लिए कांच तोडक़र निकलना चाहते थे, लेकिन बाहर खड़े त्रिपाठी परिवार ने उनके ऊपर फरसे समेत अन्य हथियारों से लगातार हमला (Attack on BJP leader) करते रहे। इस दौरान कार में जलकर लल्ला सिंह की मौत हो गई, जबकि गर्दन पर फरसे के प्रहार से लल्ला सिंह के भाई बिरेंद्र सिंह के अलावा शिक्षक नागेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह व मयंक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

BJP leader murder case, मृत भाजपा नेता की कार की हालत (Photo- Patrika)

BJP Leader murder in Koria: बिरेंद्र सिंह के बाद नागेंद्र की भी मौत

जघन्य हत्याकांड में गंभीर रूप से घायल बिरेंद्र सिंह ने जहां अलसुबह मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में दम तोड़ दिया था, वहीं दोपहर में शिक्षक नागेंद्र सिंह की भी मौत (Teacher died in hospital) हो गई। वहीं मयंक सिंह व योगेंद्र सिंह का रायपुर के अस्पताल में इलाज जारी है। इस मामले में पुलिस ने सुबह ही आरोपी अक्षत त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, मन्नू त्रिपाठी और विशाल त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मनोज त्रिपाठी समेत अन्य फरार हैं।

Updated on:
17 Jun 2026 09:13 pm
Published on:
17 Jun 2026 06:35 pm
Also Read
View All
Crime in Ambikapur: स्कूटी सवार युवती से छेडख़ानी, साथ रहे भाई ने विरोध किया तो बेल्ट-डंडे से बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई करतूत

Home Loan Fraud: होम लोन के 1.05 करोड़ दिलाकर कृषि विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी, कहा था- टेंशन मत लेना, सभी किस्तें मैं भरूंगा

Loot in Surguja: स्कूटी सवार युवती से दिनदहाड़े 38 हजार की लूट, बाइक सवार नकाबपोशों ने थैला खींचा तो गिरकर हुई घायल

Land Fraud in Ambikapur: बेवा की 24 डिसमिल जमीन का सौदा कर करा ली 3.14 एकड़ की रजिस्ट्री, रायपुर की महिला समेत 6 के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

Mantra in Schools: स्कूलों में मंत्रोच्चार अनिवार्य पर सियासत गरम, पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव बोले- सरकार वापस ले आदेश