अंबिकापुर

Teacher suspended: शराब पीकर छात्राओं से आपत्तिजनक व्यवहार करता था व्याख्याता, किया गया सस्पेंड

Teacher suspended: व्याख्याता युवनाश यादव के खिलाफ की गई कार्रवाई, छात्र-छात्राओं द्वारा व्याख्याता के इस कृत्य की की गई थी शिकायत, डीईओ ने जांच में मामला पाया सही
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Feb 2026, 7:21 PM IST
Teacher suspended
DEO office Ambikapur (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेंड्राकला में पदस्थ व्याख्याता एलबी युवनाश यादव को गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित (Teacher suspended) कर दिया गया है। यह कार्रवाई लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा 3 फरवरी को जारी आदेश के तहत की गई। दरअसल व्याख्याता द्वारा शराब के नशे में स्कूली छात्राओं से आपत्तिजनक व अशोभनीय व्यवहार किया जाता था। इसकी शिकायत डीईओ से की गई थी। डीईओ ने मामले की जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई। डीईओ के प्रतिवेदन के आधार पर लोक शिक्षणस संचालनालय ने यह कार्रवाई की।

जिला शिक्षा अधिकारी अंबिकापुर द्वारा की गई शिकायत (Teacher suspended) जांच के अनुसार यादव पर विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के साथ आपत्तिजनक, अशोभनीय व अनुचित व्यवहार करने, विद्यालय परिसर में शराब सेवन करने, कार्य समय में मोबाइल फोन में व्यस्त रहने तथा सौंपे गए दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप प्रमाणित पाए गए।

जांच प्रतिवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि यादव (Teacher suspended) का आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 03, 22 एवं 23 के विपरीत है। इस आधार पर उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत निलंबित किया गया है।

Teacher suspended: डीईओ कार्यालय में किया गया अटैच

निलंबन अवधि के दौरान व्याख्याता एलबी युवनाश यादव (Teacher suspended) का मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी अंबिकापुर जिला सरगुजा नियत किया गया है।

Updated on:
4 Feb 2026, 7:21 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी

Surguja की 2 सडक़ों को देखकर PWD सचिव हुए नाराज, कहा- ठेकेदारों की राजसात होगी बैंक गारंटी, …तो ब्लैक लिस्ट भी करेंगे