अंबिकापुर

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर

Car accident: अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर सकालो स्थित धान मंडी के सामने हुआ हादसा, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे शिक्षक व उनकी पत्नी, मधुमक्खियों की वजह से पेड़ से जा टकराई कार
2 min read
Ambikapur car accident
Ambikapur car accident, (Photo- Demo pic)

अंबिकापुर. अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर स्थित सकालो धान मंडी के पास मधुमक्खियों का झुंड अचानक चलती कार के सामने आ गया। इससे चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार अनियंत्रित होकर पेड़ से (Car accident in Ambikapur) टकरा गई। हादसे में कार में सवार महिला को गंभीर चोट लगने से बेहोश हो गई। जबकि शिक्षक पति समेत अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। सभी को राहगीरों द्वारा दूसरी कार की मदद से इलाज के लिए अंबिकापुर मिशन अस्पताल लाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि शिक्षक व अन्य 2 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। पति-पत्नी बीएड की परीक्षा देकर घर लौट रहे थे।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी निवासी सौरभ कश्यप शासकीय शिक्षक हैं। वर्तमान में वे पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास कुसमी में प्रभारी अधीक्षक के पद पर कार्यरत है। 17 जून को वे अपनी कार क्रमांक सीजी 15 ईएच 8484 से अपनी पत्नी राखी कश्यप के साथ बीएड की परीक्षा देने मध्यप्रदेश के सागर गए थे। उनके साथ मुनेश्वर राम नामक व्यक्ति भी बैठा था, जबकि कार ड्राइवर खुर्शीद हुसैन (Car accident news) चला रहा था।

परीक्षा खत्म होने के बाद 20 जून को सभी वापस कुसमी लौट रहे थे। वे शाम को अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर ग्राम सकालो स्थित धान मंडी के पास पहुंचे ही थे कि अचानक मधुमक्खियों का झुंड कार के सामने विंड सिल्ड में आ गया। इससे ड्राइवर खुर्शीद को साफ दिखाई देना बंद हो गया। इससे कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पेड़ से जा (Car collided from tree) टकराई।

Teacher wife died in car accident: शिक्षक समेत अन्य को आईं मामूली चोट

हादसे में कार में सवार शिक्षक सौरभ की पत्नी को गंभीर आईं, इससे वह वहीं बेहोश हो गई। वहीं शिक्षक व अन्य लोगों को मामूली चोट लगी थीं। हादसे (Car accident in Surguja) के बाद वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने देखा तो उनकी मदद करने पहुंचे। फिर सभी को कार से बाहर निकाला गया।

इस दौरान रास्ते से गुजर रहे दूसरी कार में सवार होकर सभी को इलाज के लिए मिशन अस्पताल अंबिकापुर लाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने शिक्षक की पत्नी को मृत घोषित कर दिया। वहीं शिक्षक समेत अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

हादसे में पत्नी की मौत से शिक्षक सदमे में है। यह खबर जब उसके परिजन को लगी तो वे भी अंबिकापुर पहुंच गए। रविवार को पीएम पश्चात पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया।

Updated on:
21 Jun 2026 08:17 pm
Published on:
21 Jun 2026 08:16 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: लिव-इन-रिलेशनशिप में रहे रहे युवक ने काटा अपना गला, फिर युवती ने भी रेंत लिया गला, प्रेमी की मौत

Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur To Italy: इटली के पति-पत्नी बने रिद्धि-सिद्धि के नए माता-पिता, जाने से पहले दोनों ने 3 महीने तक सीखी अंग्रेजी

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश