अंबिकापुर

District expelled: घर में आराम फरमाते मिला जिलाबदर का आरोपी, कलेक्टर ने 1 साल के लिए किया था निष्कासित

District expelled: मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने किया गिरफ्तार, 20 फरवरी को कलेक्टर द्वारा सरगुजा के सीमावर्ती जिले से किया गया था जिला बदर
less than 1 minute read
District expelled
District expelled accused arrested (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. जिलाबदर की कार्रवाई के बावजूद युवक अपने घर में आराम फरमा रहा था। जबकि कलेक्टर ने उसे 1 साल के लिए जिलाबदर (District expelled) किया था। 6 महीने में ही वह घर लौट आया था। इसकी सूचना मुखबिर के माध्यम से शहर की मणिपुर पुलिस को मिली। इस पर पुलिस ने छापा मारकर उसे उसके घर से दबोच लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की है।

शहर के मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सांड़बार निवासी इंदर सोनवानी पिता रामप्रसाद सोनवानी 44 वर्ष जिलाबदर (District expelled) के आदेश के बावजूद अपने घर में रह रहा था। उसके खिलाफ 25 से अधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

बता दें कि सरगुजा कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा 20 फरवरी 2025 को इंदर सोनवानी को सरगुजा व सीमावर्ती जिलों से 1 वर्ष के लिए जिला बदर (District expelled) किया गया था। 12 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि वह अपने घर सांड़बार हरिजनपारा में मौजूद है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 170 / 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है।

District expelled: पहले भी पकड़े गए हैं जिलाबदर के आरोपी

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी जिलाबदर (District expelled) के आरोपी अपने घर व गृह जिला क्षेत्र में समय से पूर्व लौट आए हैं। कई बार पुलिस पर ही उन्हें संरक्षण देने के आरोप लगे हैं। यह मामला सामने आने के 2 महीने पूर्व ही शहर के दर्रीपारा निवासी जिलाबदर का एक आरोपी घूमता मिला था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Updated on:
13 Sept 2025 08:42 pm
Published on:
13 Sept 2025 08:42 pm
Also Read
View All
Wasseypur Gangster: वासेपुर गैंगस्टर शब्बीर आलम, उसके बेटे समेत 9 के खिलाफ एफआईआर, व्यवसायी को हत्या की दी थी धमकी

Birla Open Mind School अंबिकापुर की शिक्षिका ने 8वीं के छात्र से 200 बार लिखवाई गाली, कहा- पैरेंट्स के सिग्नेचर कराकर लाना

Ambikapur News: बैरिकेड तोड़ते हुए पुलिस से की झूमाझटकी, युवक कांग्रेसियों ने घेरा निगम दफ्तर, कहा- सडक़-पानी, सफाई व्यवस्था सब ध्वस्त

Ambikapur रेलवे स्टेशन में ट्रॉली बैग लेकर पहुंचा था युवक, RPF जवानों ने बुलाया तो भाग निकला, खोलकर देखा और पहुंच गए थाना

Ambikapur News: महामाया पहाड़ से कब्र खोदकर निकाला गया शुभम कश्यप का शव, घरवाले बोले- हत्या कर फांसी पर लटकाया