अंबिकापुर

CG News: स्कूटी पाकर टॉपर छात्राओं के खिले चेहरे, महिला विधायक ने निभाया वादा…

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने जनकपुर के शासकीय नवीन महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित समारोह में जिले की दो टॉपर छात्राओं को स्कूटी देकर अपना वादा पूरा किया।
less than 1 minute read
CG news

CG News: जिले में बोर्ड टॉपरों को स्कूटी देने की घोषणा के बाद भरतपुर सोनहत विधायक, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने जनकपुर के शासकीय नवीन महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित समारोह में जिले की दो टॉपर छात्राओं को स्कूटी देकर अपना वादा पूरा किया। टॉपर छात्रा अंकिता रजक और सिफा बी ने स्कूटी मिलने पर खुशी जताई।

कार्यक्रम में विधायक रेणुका सिंह ने छात्रों और शिक्षकों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को उनके मनपसंद का लैपटॉप के साथ हवाई जहाज से दिल्ली भ्रमण कराया जाएगा। साथ ही टॉपर स्कूल के प्राचार्य को 11 हजार रुपए पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व विधायक रेणुका सिंह ने गत वर्ष सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों व शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया। साथ ही विधायक रेणुका सिंह ने वादे के अनुरूप 10वीं व 12वीं कक्षा के टॉपर छात्राओं को स्कूटी की चाबी सौंपी।

इससे सम्बन्धित खबरें यहां पढ़े

1. नशे में स्कूल पहुंचने वाले दो प्रधानपाठक निलंबित, बीच सड़क में की ऐसी हरकत…

बालोद के शासकीय प्राथमिक शाला रीवागहन के प्रधान पाठक प्रकाश सिंह उर्वशा को जिला शिक्षा अधिकारी पीसी मरकले ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वे 15 अगस्त को झंडारोहण कार्यक्रम में नशे की हालत में स्कूल पहुंच गए थे। यहां पढ़े पूरी खबर…

2. छात्रों के लिए बड़ी खबर, शिक्षा प्रोत्साहन योजना के लिए इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय उच्च शिक्षा विभाग की ओर से कॉलेज व विश्वविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए संचालित केंद्रीय क्षेत्रीय छात्रवृत्ति योजना को ऑनलाइन राष्ट्रीय ई-छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) शुरू किया गया है। यहां पढ़े पूरी खबर…

Updated on:
06 Sept 2024 03:22 pm
Published on:
06 Sept 2024 03:20 pm