अंबिकापुर

Theft in house: होटल संचालक के घर चोरों का धावा, 5 लाख के जेवर-नकद लेकर फरार, तोडफ़ोड़ भी की, फंस गए थे चोर लेकिन…

Theft in house: परिवार के साथ खाना खाने बाहर निकला था परिवार, 1 घंटे बाद लौटे तो घर में घुसे थे चोर, खिडक़ी का कांच तोडक़र हुए फरार
2 min read
Theft in house
5 lakh theft from hotel owners house (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के बतौली निवासी होटल संचालक के मकान में शुक्रवार की रात चोरों ने धावा बोला। इस दौरान होटल संचालक परिवार के साथ खाना खाने रेस्टोरेंट गए थे। जब लौटे तो चोर घर में ही थी, इस पर उन्होंने दरवाजा बंद कर दिया। इसी बीच चोरों (Theft in house) ने भीतर तोडफ़ोड़ शुरु कर दी और घर से करीब 5 लाख के जेवर व नकद लेकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी की, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

बतौली निवासी राजेश स्वीट्स के संचालक राजेश गुप्ता शुक्रवार की रात 9 बजे अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खाना खाने रेस्टोरेंट गए थे। रात करीब 10 बजे वे घर लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा (Theft in house) हुआ था और भीतर से कुछ लोगों की आवाज आ रही थी। यह देख उन्होंने दरवाजा बंद कर दिया।

Theft in house in Batauli (Photo- Patrika)

दरवाजा बंद होते ही भीतर से तोडफ़ोड़ की आवाज आने लगी, इससे घबराए होटल संचालक ने दरवाजा खोला और पुलिस को सूचना दी। जब होटल संचालक घर में दाखिल हुआ तो चोर (Theft in house) वहां से फरार हो गए। होटल संचालक ने आलमारियों को चेक किया तो करीब 5 लाख के जेवर व नकद गायब थे।

धर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी की, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरु कर दी है।

आलमारी व खिड़कियों के कांट तोड़े

घर के भीतर फंसे चोरों ने भागने के लिए जी-जान लगा दिया। उन्होंने चोरी करने एक आलमारी को तोडऩे का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके, जबकि दूसरी आलमारी से वे जेवर व नकद ले गए। भागने के दौरान उन्होंने खिड़कियों के कांच तोड़े और वहां से फरार हो गए। भागने के दौरान चोरों (Theft in house) के चप्पल व टॉर्च आंगन में ही छूट गए।

Open Almira (Photo- Patrika)

Theft in house: लगातार हो रही चोरी की वारदात

बतौली में लगातार चोरी की वारदातें (Theft in house) हो रही हैं। बताया जा रहा है कि इसके पूर्व भी राजेश गुप्ता के घर चोरी हो चुकी है। वहीं बतौली के लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटना से वे दहशत में हैं। उनका कहना है कि यदि कोई एक घंटे के लिए भी घर से बाहर जा रहा है तो चोर उस घर को निशाना बना रहे हैं।

Published on:
07 Mar 2026 05:04 pm