अंबिकापुर

Theft in house: मंदिर में भजन-कीर्तन करने गया था परिवार, इधर घर से 6 लाख कैश और जेवर ले उड़े चोर

Theft in house: मंदिर समिति द्वारा परिवार को रखने के लिए दिए थे दान में चढ़े 3.80 लाख रुपए, बाकी के रुपए पीडि़त परिवार के थे, गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुभाषनगर की घटना, जांच में जुटी पुलिस
2 min read
Theft in house
Police on the spot (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुभाषनगर, भगवानपुर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के समीप मंगलवार की रात सूने मकान में चोरों ने चोरी की वारदात (Theft in house) को अंजाम दिया है। परिवार के लोग मंदिर में चल रहे भजन-कीर्तन में शामिल होने गए थे। इस दौरान चोर पीछे का दरवाजा तोडक़र घर में घुसे और आलमारी में रखे नकदी लगभग 6 लाख रुपए व जेवरात पार कर दिए। चोरी गए रुपयों में 3.80 लाख रुपए मंदिर में मिले दान के थे। सूचना पर बुधवार की सुबह पहुंची पुलिस व डॉग स्क्वॉड की टीम ने मामले की जांच की।

गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुभाषनगर भगवानपुर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पास विक्की हालदार का मकान है। मंदिर में 2-3 दिन से भजन-कीर्तन चल रहा है। मंगलवार की शाम को विक्की हालदार (Theft in house) का पूरा परिवार भजन-कीर्तन में शामिल होने गया था। रात करीब 10.30 बजे परिवार वापस लौटा तो घर के पीछे का दरवाजा टूटा था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।

चोरों ने अलमारी का लॉक तोडक़र जेवर समेत 6 लाख रुपए चोरी (Theft in house) कर ले गए। चोरी गए रुपयों में 3.80 लाख रुपए मंदिर में मिले दान के थे। ये रुपए मंदिर समिति द्वारा रखने के लिए विक्की हालदार के परिवार को दिए गए थे।

शेष रुपए घर के थे। सूचना पर गांधीनगर पुलिस व डॉग स्क्वॉयड की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस मामले (Theft in house) में अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Theft in house: चोर छत के रास्ते घुसे घर में

घर वालों के अनुसार चोर घर के पीछे का दरवाजा तोडक़र अंदर घुसे और फिर छत से कमरे में पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने बड़े ही आराम से वारदात को अंजाम (Theft in house) दिया और फरार हो गए। इस दौरान पड़ोस के लोग समेत उसका पूरा परिवार मंदिर में चल रहे भजन-कीर्तन में शामिल था।

बस स्टैंड स्थित दुकानों में चोरी

इधर मंगलवार की रात चोरों ने प्रतीक्षा बस स्टैंड के समीप संचालित 5-6 दुकानों का ताला तोडक़र चोरी कर ली। चोरों ने अमन मोबाइल दुकान सहित अन्य गुमटी व ठेलानुमा दुकानों में चोरी की घटना (Theft in house) को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
11 Mar 2026 08:19 pm