अंबिकापुर

Thief arrested: एक ही रात 14 घरों में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी में कैद हो गई थी तस्वीर

Thief arrested: पार्षद के किराए के मकानों में रहने वाले लोगों के यहां बोला था धावा, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंची पुलिस
less than 1 minute read
Thief arrested
Thief arrested (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. गांधीनगर थाना क्षेत्र में के सुभाषनगर में 4 अक्टूबर की रात 14 घरों में चोरी हुई थी। आरोपी का चेहरा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। फुटेज के आधार पर (Thief arrested) गांधीनगर पुलिस ने मामले में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान भी जब्त किया है। दरअसल आरोपी ने वार्ड क्रमांक-2 के पार्षद के किराए के मकानों में धावा बोला था। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाषनगर निवासी अंजली घोष ने किराए के कई मकान हैं। किराएदार कुनाल सिन्हा सहितअन्य 14 लोग अलग-अलग घर में निवास करते हुए काम करते हैं। दशहरा त्योहार पर सभी अपने-अपने घर गए थे। इसी बीच 4 अक्टूबर की रात एक युवक (Thief arrested) वहां पहुंचा और एक-एक कर 14 मकानों का ताला तोडक़र हजारों रुपए के सामान ले उड़ा।

आरोपी की यह करतूत पार्षद के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। फुटेज में साफ दिख रहा था कि एक युवक चोरी कर रहा है। 5 अक्टूबर की सुबह किराएदारों ने मामले (Thief arrested) की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई थी।

Thief arrested: पकड़ा गया आरोपी

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम सिलसिला कुर्मीपारा निवासी अक्षय पटेल पिता पंचम पटेल 21 वर्ष को गिरफ्तार (Thief arrested) किया है। आरोपी घटना दिवस अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक से पहुंचा था और वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

Updated on:
08 Oct 2025 08:19 pm
Published on:
08 Oct 2025 08:19 pm
Also Read
View All
Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Minister Rajesh Agrawal बोले- संगठन महामंत्री पवन साय ने मुझे भी डांटा, बोले- अगर जनता ही परेशान रहेगी तो नेतागिरी का क्या फायदा? See Video

Ambikapur News: मैनपाट में पत्नी और प्रेमी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रात में दोनों को देख लिया था साथ