अंबिकापुर

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Boat Accident: सूरजुपर जिले के बतरा बांध में आधी रात मछली मारने के दौरान हुआ था हादसा, 2 नाव में सवार होकर चोरी-छिपे पहुंचे थे मछली पकडऩे
2 min read
Surajpur boat accident
Boat overturned in dam, डीडीआरएफ टीम ने निकाला तीसरे मछुआरे का शव (Photo- Patrika)

अंबिकापुर/दतिमा मोड़। सूरजपुर जिले के करंजी चौकी अंतर्गत ग्राम बतरा स्थित डेम ेमें मछली मारने के दौरान सोमवार की रात 2 नाव में सवार होकर 9 मछुआरे मछली मारने गए थे। इस दौरान एक नाव पलटने से उसमें सवार 4 मछुआरों में से 3 की डूबकर मौत (Boat overturned in Dam) हो गई थी। जबकि दूसरे नाव में सवार 5 समेत 6 लोग सुरक्षित बाहर निकल गए थे। डेम में डूबे मछुआरों का शव निकालने डीडीआरएफ की टीम ने मंगलवार की सुबह से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था। दोपहर करीब 3 बजे काफी मशक्कत के बाद 2 मछुआरों का शव बरामद कर लिया गया था, लेकिन एक का पता नहीं चल सका था। बुधवार की सुबह फिर रेस्क्यू शुरू किया गया। इसी बीच सुबह करीब 10 बजे तीसरे मछुआरे का भी शव बरामद कर लिया गया। तीसरे मछुआरे का शव घटना के करीब 44 घंटे बाद मिला।

सूरजपुर जिले के करंजी चौकी अंतर्गत ग्राम बतरा डेम में सोमवार की रात करीब 12 बजे ग्राम राईं निवासी 9 मछुआरे 2 नाव में सवार होकर मछली मार रहे थे। एक नाव में 5 जबकि दूसरी नाव में 4 लोग सवार थे। जिस नाव में 4 लोग सवार थे, वह जर्जर हालत में थी। उसमें जगह-जगह छेद थे। बीच डेम में अचानक छेद से उक्त नाव में पानी (Hole in boat) भरने लगा।

यह देख उसमें सवार मछुआरे दूसरे नाव में कूदने लगे। इसी बीच एक तरफ वजन बढ़ जाने से नाव पलट गई। इससे नाव में सवार समयलाल कंवर उर्फ पांणे 47 वर्ष, जगपाल पिता सुखन 45 वर्ष व कंवलसाय राजवाड़े 50 वर्ष डूब गए थे, जबकि एक बच निकला।

Boat overturned in dam, शव के साथ डीडीआरएफ की टीम (Photo- Patrika)

डेम में 3 मछुआरों के डूबने (3 fisherman drowned in dam) के बाद बाकी सभी हड़बड़ाहट में बाहर निकल आए और गांव में जाकर सूचना दी। वहीं सूचना पर मंगलवार की सुबह करंजी चौकी पुलिस व डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद शवों को ढूंढने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया गया।

Boat accident in Surajpur: 2 ग्रामीणों का मिला शव

पुलिस व नगर सेना के अधिकारियों की मौजूदगी में डीडीआरएफ की टीम द्वारा डूबे तीनों मछुआरों का शव बरामद करने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इसी बीच दोपहर करीब 3 बजे 2 मछुआरों समयलाल और जगपाल का शव (Fisherman dead body) निकाल लिया गया। जबकि तीसरे की तलाश जारी रही। शाम 6 बजे तक चले तलाशी अभियान के बाद भी उसका शव बरामद नहीं किया जा सका था। शाम हो जाने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया था।

सुबह मिला तीसरे मछुआरे का शव

बुधवार की सुबह फिर डीडीआरएफ की टीम बतरा डेम में तीसरे मछुआरे सूरजपुर के ग्राम ऊचडीह जगरनाथपारा निवासी कंवलसाय राजवाड़े पिता शिव प्रसाद 50 वर्ष का शव बरामद करने पहुंची। इसी बीच सुबह करीब 10 बजे उसका शव भी डेम से बरामद कर लिया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म (DDRF Rescue operation) कर टीम लौट गई। इधर पुलिस ने शव को पीएम पश्चात परिजन को सौंप दिया है। मृतकों के परिजन ने शासन ने मुआवजे की मांग की है।

Published on:
24 Jun 2026 01:22 pm
Also Read
View All
Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे 2 ग्रामीणों का मिला शव, तीसरे की तलाश जारी, मछली मारने के दौरान पलट गई थी नाव

Terror of Sand Smugglers: अंबिकापुर में रेत तस्करों ने रायपुर के खनिज आरक्षक को पीटा, छुड़ा ले गए रेत से भरे 2 टीपर वाहन, 5 पर एफआईआर

Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब सप्ताह में 2 दिन चलेगी अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

Mayor Crying on Camera: ऑडियो वायरल होने के बाद कैमरे के सामने रो पड़ीं अंबिकापुर मेयर, कहा- मेरे खिलाफ रचा गया षडय़ंत्र

घर जाना है तो… 10-10 हजार रुपए दो! चेन्नई में फंसी छत्तीसगढ़ की तीन युवतियां, ये प्लेसमेंट है या फंसाने का खेल?