अंबिकापुर

Trains cancelled news: 3 और 10 मई को ये ट्रेनें रहेंगीं रद्द, अंबिकापुर-बौरीडांड़ रूट पर जाने से पहले पढ़ लें ये खबर…

Trains cancelled news: कटोरा-बैकुंठपुर रोड स्टेशन के बीच स्थित रोड ओवरब्रिज-172 एवं शिवप्रसादनगर-कटोरा के मध्य आरओबी-195 के डी-लॉन्चिंग का होना है काम
less than 1 minute read
Trains cancelled news
Memo train (Photo- Patrika)

विश्रामपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में अधोसंरचना विकास कार्यों के तहत बौरीडांड-अंबिकापुर रेलखंड में ट्रेनों का परिचालन 3 और 10 मई को अस्थायी रूप से प्रभावित (Trains cancelled news) रहेगा। इस दौरान मेमू ट्रेनों का परिचालन नहीं किया जाएगा। इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को इन दो दिन परेशानी उठानी पड़ेगी। दरअसल कटोरा-बैकुंठपुर रोड के बीच स्थित रोड ओवरब्रिज-172 एवं शिवप्रसादनगर-कटोरा के मध्य आरओबी-195 के डी-लॉन्चिंग कार्य के लिए ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लिया जाएगा।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों के अनुसार यह कार्य बौरीडांड़-सूरजपुर रोड दोहरीकरण परियोजना अंतर्गत किया जा रहा है। इस कारण 3 मई और 10 मई को उक्त मार्ग की कुछ मेमू पैसेंजर (Trains cancelled news) गाडिय़ां रद्द रहेंगी।

Memo train (Photo- Patrika)

रद्द होने वाली मेमू ट्रेनों (Trains cancelled news) में गाड़ी नंबर 68749 शहडोल-अंबिकापुर मेमू पैसेंजर, 68758 अंबिकापुर-अनूपपुर मेमू पैसेंजर, 68759 अनूपपुर-मनेन्द्रगढ़ मेमू पैसेंजर, 68757 मनेन्द्रगढ-अंबिकापुर मेमू पैसेंजर व 68750 अंबिकापुर-शहडोल मेमू पैसेंजर प्रभावित होंगी।

Trains cancelled news: वैकल्पिक व्यवस्था कर लें यात्री

रेल प्रशासन ने 3 और 10 मई को इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों (Trains cancelled news) से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें। उन्होंने कहा है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था अपनाएं।

Published on:
01 May 2026 05:01 pm
Also Read
View All
CRPF Jawan Commits Suicide: सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या, जम्मू-कश्मीर में था पदस्थ, पत्नी से झगड़े के बाद रस्सी लेकर चढ़ गया था पेड़ पर

Juvenile Delinquents Escaped: बिजली गुल होते ही बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए 11 अपचारी बालक, एक पहुंचा घर, दूसरा घूम रहा था शहर

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

BJP Leader Threat Video: भाजपा नेता ने सूरजपुर तहसीलदार को दी धमकी, कहा- पहचानते नहीं या हमारी ताकत जानते नहीं हो, किसने मां का दूध पिया है…

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत