अंबिकापुर

Vande Matram song: मंत्री राजेश अग्रवाल बोले- वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और एकता का है प्रतीक

Vande Matram song: भाजपा द्वारा शहर के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में वंदे मातरम् गीत का किया गया सामूहिक गायन, देशभक्ति गीतों की भी दी गई प्रस्तुति
2 min read
Vande Matram song
Minister, MLA, Mayor and other BJP workers (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम भवन में भाजपा सरगुजा द्वारा वंदे मातरम् गीत (Vande Matram song) का सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, विधायक प्रबोध मिंज, विधायक राजकुमार टोप्पो, महापौर मंजूषा भगत एवं जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह उपस्थिति रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि वंदे मातरम् (Vande Matram song) केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह हमारी राष्ट्रभक्ति, मातृभूमि के प्रति समर्पण और एकता का प्रतीक है। जब पूरा समाज एक स्वर में इस गीत को गाता है, तब भारत की आत्मा बोल उठती है।

Vande Matram song sung by BJP workers (Photo- Patrika)

प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव राष्ट्रवाद, संस्कृति और समाज की एकता के भाव को सर्वोपरि मानती है। वंदे मातरम् (Vande Matram song) हमारे आत्म सम्मान का प्रतीक है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान करोड़ों भारतीयों में देशप्रेम की ज्वाला जगाई थी। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति संजय सुरीला टीम द्वारा दी गई। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनोद हर्ष ने किया।

Vande Matram song: ये रहे उपस्थित

इस अवसर (Vande Matram song) पर वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, ललन प्रताप सिंह, कमलभान सिंह, अम्बिकेश केशरी, हरपाल सिंह भामरा, हरमिंदर सिंह टिन्नी, अरुणा सिंह, देवनारायण यादव, करताराम गुप्ता, अनिल अग्रवाल, मधुसूदन शुक्ला, विकास पांडेय, मधु चौदाहा, फुलेश्वरी सिंह, निलेश सिंह, संतोष दास, रूपेश दुबे, कमलेश तिवारी, मनोज कंसारी व मनोज गुप्ता उपस्थित रहे।

Updated on:
07 Nov 2025 08:15 pm
Published on:
07 Nov 2025 08:15 pm