अंबिकापुर

Vibha Chaube in KBC: Video: केबीसी की हॉट सीट पर पहुंचीं अंबिकापुर की शिक्षिका विभा चौबे, उनकी ये शायरी सुन अमिताभ बच्चन भी हुए खुश

Vibha Chaube in KBC: पेशे से शिक्षिका विभा चौबे ने सरगुजा जिले का नाम किया रौशन, जिले की पहली महिला जो केबीसी की हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सवालों का देंगीं जवाब
2 min read
Vibha Chaubey in KBC
Vibha Chaubey with Amitabh Bachchan in KBC (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) देश का चर्चित क्वीज शो है। इसके हॉट सीट पर पहुंचना लोगों का सपना होता है, लेकिन सरगुजा जिले के अंबिकापुर निवासी शिक्षिका विभा चौबे (Vibha Chaube in KBC) ने यह कर दिखाया है। वे केबीसी की हॉट सीट पर पहुंच चुकी हैं। वे महानायक अमिताभ बच्चन के साथ 31 दिसंबर व 1 जनवरी को आने वाले शो में दिखाई देंगीं। केबीसी की ओर से एक प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें वे अमिताभ बच्चन को खास अंदाज में गुलाब का फूल दे रही हैं। विभा की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों समेत शहरवासियों में खुशी की लहर है।

बता दें कि अंबिकापुर निवासी विभा चौबे (Vibha Chaube in KBC) ने अपनी मेहनत, ज्ञान और आत्मविश्वास के बल पर ये उपलब्धि हासिल की है। वे प्रतिष्ठित क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की हॉट सीट तक पहुंचने वाली जिले की पहली महिला बन गई हैं।

Vibha Chaubey in KBC (Photo- Patrika)

केबीसी द्वारा जारी किए गए पहले प्रोमो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि विभा चौबे 31 दिसंबर और 1 जनवरी को महानायक अमिताभ बच्चन (Vibha Chaube in KBC) के सामने हॉट सीट पर बैठकर सवालों का सामना करती दिखाई देंगी। प्रोमो सामने आते ही सरगुजा जिले सहित शिक्षा जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है।

उनकी (Vibha Chaube in KBC) यह सफलता विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं, छात्राओं और शिक्षकों को आगे बढऩे की प्रेरणा देगी। आज विभा चौबे की पहचान केवल एक शिक्षिका के रूप में नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की उस बेटी के रूप में हो चुकी है, जिसने बच्चों को ज्ञान देते-देते खुद इतिहास रच दिया।

दरिमा Girls स्कूल में हैं पदस्थ

विभा चौबे (Vibha Chaube in KBC) जिले के दरिमा Girls हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। जबकि उनके पति प्रमेंद्र चौबे मैनपाट के मिडिल स्कूल में प्राचार्य हैं।

उन्होंने हर कदम पर उनका उत्साह बढ़ाया। विभा वर्षों से स्कूली छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही हैं। पढ़ाने के साथ-साथ निरंतर ज्ञान अर्जन की उनकी साधना ही उन्हें केबीसी जैसे राष्ट्रीय मंच तक ले गई।

Vibha Chaube in KBC: खुद की बनाई शायरी सुनाई

विभा चौबे (Vibha Chaube in KBC) ने अमिताभ बच्चन को शायराना अंदाज में घुटनों पर बैठकर गुलाब का फूल दिया। विभा ने स्वरचित शायरी ‘जैसा प्यार एक किसान को अपनी फसल से होता है, जैसा प्यार एक कुम्हार को अपने चक्के से होता है और जैसा प्यार एक भक्त को अपने आराध्य से होता है, मैं वहीं प्यार आपके लिए लेकर आई हूं। इसे सुनकर अमिताभ बच्चन भी खुश हो गए।

Updated on:
24 Dec 2025 07:35 pm
Published on:
24 Dec 2025 06:12 pm
Also Read
View All
Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या

पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, पीडिता की पहचान उजागर करने के मामले में दर्ज थी एफआईआर

Minister Statement Video: मंत्री राजेश अग्रवाल बोले- मुस्लिम समाज के लोग गरबा में न जाएं, …तो पहचान कर कराएं एफआईआर