अंबिकापुर

Weather updates: सूर्यदेव उगलने लगे आग, 39 डिग्री के पार पहुंचा अंबिकापुर का तापमान, डॉक्टरों ने दी ये सलाह

Weather updates: पिछले तीन दिनों से लगातार बढ़ रहा है शहर का तापमान, तेज गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी
2 min read
Weather updates
Ambikapur city view (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. अंबिकापुर में गर्मी ने अब अपना तेवर (Weather updates) दिखाना शुरु कर दिया है। बीते 3 दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित होने लगा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। लोग धूप में घरों से बाहर निकलने से परहेज करने लगे हैं। तेज गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पडऩे लगा है।

अचानक बढ़ी गर्मी के कारण दोपहर के समय चिलचिलाती धूप (Weather updates) में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तेज धूप से बचने के लिए लोग छांव की तलाश करते नजर आए।

जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं और चेहरे को गमछे या तौलिये से ढंककर चल रहे हैं। शादी का सीजन होने के बावजूद लोग दिन में लोग कम ही घर से निकल रहे हैं। खरीदारी के लिए शाम का समय वे मार्केट में पहुंच रहे हैं।

Weather updates: स्वास्थ्य पर असर

गर्मी के असर से लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रभाव दिखने लगा है। अस्पतालों में डिहाइड्रेशन और गर्मी से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। चिकित्सकों ने लोगों को अधिक मात्रा में पानी पीने, हल्का भोजन करने और धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है। वहीं डॉक्टरों (Weather updates) का कहना है कि यदि घर से निकलना जरूरी हो तो गमछे व टोपी से सिर व चेहरा ढंक लें।

और बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार पिछले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने से तापमान 30 से 31 डिग्री के आसपास बना हुआ था। लेकिन मौसम साफ होते ही सोमवार से तापमान (Weather updates) में तेजी से वृद्धि शुरू हो गई, जो अब 39 डिग्री के पार पहुंच चुकी है। आने वाले समय में तापमान में वृद्धि और दर्ज की जाएगी।

Updated on:
15 Apr 2026 08:24 pm
Published on:
15 Apr 2026 08:23 pm
Also Read
View All
BJP Leader Externment: भाजपा नेता ने पटवारी के सिर पर दे मारी थी कुर्सी, कलेक्टर ने 1 साल के लिए किया जिलाबदर, इन 6 जिले में प्रवेश पर प्रतिबंध

Ambikapur News: किराए के मकान में मिली थी युवती की लाश, पुलिस ने 3 दिन बाद ही ब्वायफ्रेंड को कर लिया गिरफ्तार

Ambikapur Dilapidated Roads: मंत्री राजेश अग्रवाल के बंगले का घेराव कर की नारेबाजी, कहा- कब बनेंगीं अंबिकापुर की जर्जर और गड्ढे वाली सडक़ें? See Video

IPS Son’s Beaten: आईपीएस के बेटे की बेल्ट और कड़े से बेदम पिटाई, आरोपी बोले- तेरा बाप Police ऑफिसर है तो हमारा क्या कर लेगा?

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव के भतीजे से मारपीट, लूटे रुपए, आरोपी बोले- हम यहां के दादा हैं