अंबिकापुर

Weather updates: सरगुजिहा ठंड ने फिर कंपकंपाया, तापमान पहुंचा 5.4 डिग्री, संभाग में शीतलहर का अलर्ट

Weather updates: कड़ाके की ठंड ने लोगों का हाल किया बेहाल, पिछले 3 दिन में साढ़े 7 डिग्री नीचे गिरा तापमान, पाट इलाकों में फिर जमने लगीं ओस की बूंदें

3 min read
Weather updates

अंबिकापुर. सरगुजा संभाग शीतलहर (Weather updates) की चपेट में है। एक बार फिर यहां कड़ाके की ठंड पड रही है। सरगुजिहा ठंड से लोगों का हाल-बेहाल है। रात के साथ-साथ दिन में भी लोगों को राहत नहीं है। ठंड इस कदर पड़ रही है कि लोग दिन में भी ठिठुर रहे हैं। पिछले 3 दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री पहुंच गया है। ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं पाट इलाकों में ओस की बूंदे जमीनी शुरू हो गई है।

मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल के अनुसार उत्तर दिशा की ओर से बर्फिली हवा के आने का क्रम जारी है। इसलिए वर्ष 2024 के अंतिम दिन से ही सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड (Weather updates) पड़ रही है। पूरे संभाग में शीतलहर की स्थिति निर्मित है।

बुधवार की रात का तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से करीब 4 डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार शुष्क हवाओं के आने के कारण तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।

Weather updates: धूप हो रहा बेअसर

सरगुजा संभाग में एक बार फिर शीतलहर की स्थिति निर्मित है। ऐसे में दिन में भी ठिठुरन महसूस हो रही है। तेज धूप भी बर्फिली हवा आने के कारण बेअसर साबित हो रही है। लोग ठंड (Weather updates) से बचने के लिए घरों में रूम हिटर लगा रखे हैं। वहीं लोग पूरे दिन गर्म कपड़ों में ही नजर आ रहे हैं। इसके बावजूद ठंड से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।

People near alav

शीतलहर का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी छत्तीसगढ़ सहित सरगुजा संभाग (Weather updates) में शुष्क हवाओं के आने का क्रम जारी है। इसलिए शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। आने वाले 2 से 3 दिनों तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं अधिकतम व न्यूतनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। इस क्रम में सुबह-सुबह घने कोहरे भी छा सकते हैं। कोहरे का असर मैदानी इलाकों में ज्यादा देखा जा सकता है।

पाट क्षेत्रों में जमीं ओस की बूंदें

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अंबिकापुर का न्यूूनतम तापमान 5.4 डिग्री पहुंच गया है। वहीं सरगुजा छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट व बलरामपुर जिले के सामरी पाट का तापमान 3 डिग्री के करीब पहुंच गया है। इस स्थिति में पाट इलाकों में गुरुवार की सुबह ओस की बूंदे जमी (Weather updates) हुई नजर आईं। खेतों में बर्फ की परत की तरह ओस की बूंदे जमी हुई थीं।

Leaves freezing

सैलानियों से गुलजार हुआ मैनपाट

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रियता हटते ही 31 जनवरी से कड़ाके की ठंड (Weather updates) पड़ रही है। वहीं जिले में सबसे ज्यादा ठंड मैनपाट में पड़ रही है। वहीं मैनपाट की प्राकृतिक सौंदर्य देखने काफी संख्या में सैलानी भी पहुंचे हैं।

न्यू ईयर पर मैनपाट सैलानियों से गुलजार है। मैनपाट के होटल व रिसॉर्ट भी बुक हैं। यहां सैलानी प्रकृति की सुंदरता के साथ ठंड का भी लुत्फ ले रहे हैं।

Published on:
02 Jan 2025 08:26 pm
Also Read
View All
BJP Leader Murder Case: मृत भाजपा नेता के परिजन बोले- हत्यारों का हो एनकाउंटर, हूटर बजाकर चलते थे, रेत की गाडिय़ों से 1000 की करते थे वसूली

Crime in Ambikapur: स्कूटी सवार युवती से छेडख़ानी, साथ रहे भाई ने विरोध किया तो बेल्ट-डंडे से बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई करतूत

Home Loan Fraud: होम लोन के 1.05 करोड़ दिलाकर कृषि विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी, कहा था- टेंशन मत लेना, सभी किस्तें मैं भरूंगा

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता की जलाकर हत्या मामले में तीसरी मौत, भाई के बाद अब शिक्षक ने भी तोड़ा दम, फरसे से किया था वार

Loot in Surguja: स्कूटी सवार युवती से दिनदहाड़े 38 हजार की लूट, बाइक सवार नकाबपोशों ने थैला खींचा तो गिरकर हुई घायल