8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Car-bike accident: कार-बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, शहर के 2 युवकों की मौत, दोनों थे चचेरे भाई

Car-bike accident: बाइक पर सवार होकर ससुराल जा रहे थे दोनों चचेरे भाई, दोनों की मौत से पसरा मातम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 2 Jan 2025, 7:44 PM IST

Car-bike accident

Young man dead body

राजपुर. बलरामपुर जिले के राजपुर-शंकरगढ़ मार्ग पर गुरुवार की दोपहर कार व बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार 2 चचेरे भाइयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत (Car-bike accident) हो गई, वहीं कार के भी परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। युवक अंबिकापुर के भगवानपुर निवासी बताए जा रहे हैं।

गुरुवार की दोपहर करीब 3.30 बजे बलेनो कार क्रमांक सीजी 30 ई- 3429 कुसमी से राजपुर की ओर आ रही थी। कार राजपुर से 13 किमी दूर ग्राम सेवारी के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रही बाइक क्रमांक सीजी 15 डीवी-7360 से उसकी जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे (Car-bike accident) में बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों चचेरे भाई थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के सामने का हिस्सा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गांव की मुख्य सडक़ पर हुए हादसे (Car-bike accident) के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना राजपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों का शव बरामद किया।

यह भी पढ़ें:Bank manager death: ICICI बैंक मैनेजर की संदिग्ध हालत में मिली लाश, साथी ने कहा- वह फोन रिसीव नहीं कर रहा, फिर…

Car-bike accident: ससुराल जाते समय हुआ हादसा

पुलिस ने मृत युवकों का शव राजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पीएम के लिए रखवाया है। दोनों भाई अंबिकापुर के भगवानपुर खुर्द निवासी बताए जा रहे हैं।

मृतकों (Car-bike accident) की शिनाख्त घनश्याम खलखो पिता अजय राम 32 वर्ष व उसके चचेरे भाई रुपेश खलखो पिता विजय राम 16 वर्ष के रूप में हुई है। घनश्याम अपने भाई के साथ ससुराल जशपुर के सन्ना जा रहा था। दोनों की मौत से घर व ससुराल में मातम पसर गया है।