5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bank manager death: ICICI बैंक मैनेजर की संदिग्ध हालत में मिली लाश, साथी ने कहा- वह फोन रिसीव नहीं कर रहा, फिर…

Bank manager death: बेड पर पड़ा हुआ था बेसुध, गले में लिपटी हुई थी बेडशीट, मकान की ऊपरी मंजिल पर कमरे में रहता था ब्रांच मैनेजर, ढाई वर्षीय पुत्री को लेकर मायके गई है पत्नी

2 min read
Google source verification
Bank manager death

ICICI Bank manager death

बिश्रामपुर। आईसीआईसीआई बैंक सूरजपुर के ब्रांच मैनेजर का शव (Bank manager death) संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पंचनामा के बाद पीएम हेतु शव को अस्पताल के मर्चुरी में रखवाया है। परिजनों के केरल से लौटने के बाद शव का पीएम कराया जाएगा। इसके बाद ही मौत की वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

बिश्रामपुर पुलिस ने बताया कि नगर पंचायत शिवनंदनपुर के मुख्य मार्केट में पुराने थाना भवन के समीप निवासी 32 वर्षीय ओ. लोहित विज (Bank manager death) पिता स्व. ओ विजय कुमार आईसीआईसीआई बैंक सूरजपुर में बतौर ब्रांच मैनेजर कार्यरत था। सामान्य दिनों की तरह वह बाहर से खाना खाकर बीती रात साढ़े 9 बजे लौटा घर और अपनी मां और नानी से बातचीत की।

इसके बाद मकान के ऊपरी मंजिल में बने कमरे में सोने चला गया। रिपोर्ट में मृतक के मामा ने बताया है कि उसे अस्थमा की शिकायत थी, दिक्कत होने पर वह इन्हेलर का उपयोग करता था। रिपोर्ट (Bank manager death) में यह उल्लेखित है कि बैंक के उसके साथी योगेन्द्र साहू ने मृतक के मामा विनोद कुमार को रात 11.30 बजे फोन कर बताया कि लोहित फोन रिसीव नहीं कर रहा है,

जिसके बाद उन्होंने खुद भांजे लोहित को फोन किया। फोन रिसीव नहीं होने के बाद जब उसके कमरे के पास जाकर देखा तो दरवाजा लॉक मिला। आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुलने पर जोर दरवाजे को धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया।

यह भी पढ़ें:Car accident: रेलवे क्रॉसिंग मोड़ पर पेड़ से जा टकराई कार, उड़ गए परखच्चे, टेस्ट ड्राइव पर निकले 2 युवक घायल

Bank manager death: बेड पर पड़ा था बेसुध

भीतर जाने के बाद मामा ने देखा कि लोहित (Bank manager death) बेड पर बेसुध पड़ा है तथा गले में बेडशीट लगा था, जिसके बाद पास पड़ोसियों को खबर कर लोहित को तत्काल केंद्रीय चिकित्सालय बिश्रामपुर ले जाया गया। यहां चिकित्सक द्वारा जांच पश्चात उसके मौत की पुष्टि की गई। शव को पीएम हेतु मर्चुरी में रखवाया गया है।

यह भी पढ़ें: Big forgery: 18 साल नौकरी करने के बाद पंचायत सचिव की जाति प्रमाण पत्र निरस्त, ओबीसी कोटे से हुआ था भर्ती

पत्नी पुत्री के साथ गई है मायके

बताया जा रहा है कि मृतक (Bank manager death) की पत्नी अपने ढाई वर्षीय पुत्री के साथ मायके केरल गई हुई है। वहीं मृतक का छोटा भाई केरल के सबरीमाला मंदिर के दर्शन के लिए गया हुआ है।

मृतक की मां जयश्री विजय शासकीय आजाक कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल बिश्रामपुर में शिक्षिका हैं। पत्नी और भाई के केरल से लौटने के बाद शव का पीएम होगा, इसके बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।