अंबिकापुर. Bus Accident: रायपुर से बिलासपुर के रास्ते मैनपाट जा रही मेट्रो सर्विस की बस नेशनल हाइवे पर बांगो थाना क्षेत्र में खड़ी ट्रेलर से टकरा गई। इसमें 6 यात्रियों की मौत हो गई। मृतकों में नमनाकला सेंट्रल बैंक शाखा के मैनेजर (Central bank manager), सीतापुर क्षेत्र में पदस्थ शिक्षिका, उनका 6 वर्षीय पुत्र, दो अन्य शिक्षक व एक एनआरएलम में पदस्थ कर्मचारी हैं। 2 यात्री गंभीर रूप से घायल है। उनका इलाज किया जा रहा है। घटना के समय में 28 यात्री सवार थे। इस हादसे से सीतापुर क्षेत्र सहित पूरे सरगुजा में शोक की लहर हैं। लोग सोशल मीडिया पर इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।