अंबिकापुर

West Bengal Accused Arrested: पश्चिम बंगाल के 5 युवक अंबिकापुर में गिरफ्तार, पुलिस ने कार की तलाशी ली, नजारा देखकर उड़ गए होश

West Bengal Accused Arrested: चोरी एवं अवैध तरीके से प्राप्त किए गए थे760 मोबाइल व 95 किलो पायल, कार से ले जाकर साइबर फ्रॉड और अन्य सामाजिक गतिविधियों में मोबाइल किया जाता इस्तेमाल
2 min read
West Bengal Accused Arrested, Ambikapur crime
West Bengal accused arrested (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. चोरी एवं अवैध तरीके से प्राप्त किए गए 110 नग स्क्रीन टच मोबाइल, 650 नग कीपैड मोबाइल व 95 किलो 500 ग्राम धातू की पायल कार से परिवहन किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर गांधीनगर पुलिस ने बनारस रोड में घेराबंदी कर जब्त किया है। मामले में पुलिस ने पश्चिम बंगाल (West Bengal Accused Arrested) के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उक्त मोबाइल का उपयोग साइबर फ्रॉड व अन्य असामाजिक गतिविधियों में किया जाता है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी को सोमवार को मुखबिर से जानकारी मिली की ग्रे रंग की कार में कुछ लोग हाट बाजार से चोरी एवं अवैध तरीके (West Bengal Accused Arrested) से प्राप्त किए गए मोबाइल का परिवहन कर रहे हैं। उक्त मोबाइल को दूसरे राज्य में ले जाकर बेच देते हैं। इसका उपयोग साइबर क्राइम व अन्य असामाजिक गतिविधियों में किया जाता है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बनारस रोड में घेराबंदी कर उक्त कार (West Bengal Accused Arrested) को रोक कर तलाशी ली तो प्लास्टिक की बोरी में 110 नग स्क्रीन टच एवं 650 नग कीपैड मोबाइल एवं दूसरी बोरी में धातू की पायल कुल वजन 95 किलो 500 किलो ग्राम पाया गया, जिसे पुलिस ने वाहन सहित जब्त किया है। कार में 5 आरोपी बैठे थे। पूछताछ में उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद जिले का निवासी बताया।

West Bengal Accused Arrested: ये आरोपी पकड़ाए

कार क्रमांक डब्लूबी 58 बीपी 8233 में आरोपी पश्चिम बंगाल (West Bengal Accused Arrested) के मुर्शीदाबाद जिला अंतर्गत हरिहरपाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम महिशमरा निवासी सेन्तु शेख पिता मंटु शेख उम्र 26 वर्ष, गफ्फार शेख पिता इकबाल शेख उम्र 28 वर्ष, असिम शेख पिता आरिफ शेख उम्र 23 वर्ष, इब्राहिम शेख पिता मनिरूल शेख उम्र 30 वर्ष व माशदुल शेख पिता मक्कार अली शेख उम्र 37 वर्ष सवार थे। इन सभी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों (West Bengal Accused Arrested) के खिलाफ धारा 317(2), 317(3), 3(5) बीएनएस कार्रवाई कर सोमवार को अंबिकापुर जिला न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल दाखिल कर दिया गया।

Updated on:
19 May 2026 03:41 pm
Published on:
19 May 2026 03:12 pm
Also Read
View All
Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज

Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या

पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, पीडिता की पहचान उजागर करने के मामले में दर्ज थी एफआईआर