अंबिकापुर

Crime Against Woman: चरित्र शंका पर पत्नी की डंडे से पिटाई, जेठ बोला- इसे मार डालो, फिर कमरे में बंद कर लगाया ताला

Crime Against Woman in Surguja: मारपीट और बंधक बनाए जाने की सूचना पर पुलिस को लेकर पहुंचा पीडि़ता का पिता, पति, जेठ समेत 6 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज
2 min read
Wife beaten in suspicious of character
Crime against woman, गांधीनगर पुलिस स्टेशन (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रनपुरकला निवासी एक महिला ने अपने पति, जेठ समेत ससुराल पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और घर में बंधक (Beaten and hostage) बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि ससुराल वाले उसके चरित्र पर शंका करते हैं। इसी बात को लेकर 10 जुलाई की दोपहर पति ने डंडे से उसकी पिटाई शुरु कर दी। इस दौरान जेठ भी साथ था। उसने पति से कहा कि इसे जान से मार डालो। उसी शाम फिर सभी ने मिलकर उसकी पिटाई की तथा कमरे में बंद कर ताला लगा दिया। पीडि़ता ने गांधीनगर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

शहर से लगे ग्राम रनपुरकला निवासी सुनीता यादव ने पुलिस को बताया है कि 10 जुलाई की दोपहर करीब 2 बजे वह घर के आंगन में गाय को पानी पिलाने के बाद खड़ी थी। इसी दौरान उसका पति विजय शंकर यादव और जेठ टीकम प्रसाद यादव पहुंचे। पति ने चरित्र पर संदेह जताते हुए गाली-गलौज शुरु कर दी और डंडे से मारपीट (Wife beaten by stick) की।

जबकि जेठ ने उसके पति को उकसाते हुए उसे जान से मार देने की बात कही। महिला का आरोप है कि शाम को पति घर आया तो माहौल सामान्य था, लेकिन रात को जेठ ने पुन: विवाद शुरु कर दिया। इस दौरान उसकी सास सुकवरिया यादव, जेठ इंद्रजीत यादव और चाचा ससुर प्रभु यादव भी उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगे।

Wife hostage: घर में बनाया बंधक

शिकायत में महिला ने कहा है कि रात को वह डर के कारण गांव के अयोध्या प्रसाद यादव के घर चली गई थी, लेकिन वहां से भी उसे जबरन घर ले जाकर फिर मारपीट (Crime against wife) की गई। आरोप है कि उसके बाद घर के बाहर ताला लगा दिया गया और दीवार पर सीढ़ी लगाकर ऐसा माहौल बनाया गया, जिससे उस पर चोरी का आरोप लगाया जा सके।

पिता लेकर पहुंचा पुलिस

महिला ने बताया कि 11 जुलाई को उसके पिता पारसनाथ यादव पुलिस के साथ पहुंचे, तब उसे घर से बाहर निकाला गया। मारपीट में उसके दोनों पैर, जांघ, पीठ, सिर और हाथ में चोटें आई हैं। पीडि़ता ने थाना गांधीनगर में पति विजय शंकर यादव, सास सुकवरिया यादव, जेठ टीकम प्रसाद यादव, इंद्रजीत यादव, चाचा ससुर प्रभु यादव तथा होनेश्वर यादव के खिलाफ अपराध दर्ज कराई है।

Updated on:
03 Aug 2026 08:27 pm
Published on:
03 Aug 2026 08:27 pm
Also Read
View All
Chirga Alumina Plant में हादसा: बॉक्साइट अनलोडिंग करते पलटा ट्रक, पश्चिम बंगाल के ड्राइवर की मौत

Surguja Sarpanch’s Protest: गलत गिरफ्तारी पर सरपंचों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर से बोले- CEO को यहां से हटाइए, वरना करेंगे आंदोलन

Chhattisgarh Teacher Harassment Scandal: शिक्षिकाएं बोलीं- स्तनपान कराते समय प्रधानपाठक ने मुझे छिपकर देखा, मासिक धर्म का मांगते हैं सर्टिफिकेट

Surguja Sky Lightning: बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दंपती आ गिरी आकाशीय बिजली, पति की मौत, पत्नी झुलसी

Congress Protest Smart Meter: स्मार्ट मीटर के खिलाफ सरगुजा कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान शुरु, घर-घर लगाए ‘महतारी वंदन वसूली मीटर’ के स्टीकर