अंबिकापुर

Wife murder: पत्नी की इस हरकत से तंग पति ने मिट्टी का धेला चलाकर 3 बार किया प्रहार, चली गई जान

Wife murder: पत्नी को मारने के बाद बेटी को जाकर बताया, परिजन द्वारा ले जाया गया अस्पताल, रेफर किए जाने के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गई मौत

less than 1 minute read
रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव, PC- Patrika

अंबिकापुर। घर का धान सहित अन्य सामान बेचकर शराब पीने से परेशान पति ने 8 मार्च को गुस्से में पत्नी के ऊपर मिट्टी के धेले से 3 बार प्रहार कर दिया। सिर में चोट लगने से वह गिरकर बेहोश (Wife murder) होकर गिर गई। परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। मामले को पुलिस ने जांच में लिया है।

बलरामपुर जिले के ग्राम शारदापुर चलगली निवासी सुशीला पति रामाधार शराब पीने की आदी थी। शराब पीने के लिए घर में रखे धान सहित अन्य सामान बेच देती थी। रुपये खत्म होने पर सप्ताह में कभी-कभार घर आना-जाना करती थी। इसे लेकर आए दिन पति-पत्नी के बीच विवाद (Wife murder) की स्थिति बनती थी।

ये भी पढ़ें

Surrender Maoist angry: आत्मसमर्पित नक्सली एरिया कमांडर ने जताई नाराजगी, बोला- मदद नहीं मिली तो परिवार संग आत्महत्या की नौबत

8 मार्च को सुशीला शराब पीकर घर आई और खाना खाकर सो गई। नींद खुलने पर पड़ोस में ही रहने वाले शिव के यहां शराब पीकर बैठी थी। शराब पीने के लिए धान बेचने को लेकर जब पति ने आपत्ति की तो दोनों के बीच विवाद और मारपीट जैसी स्थिति निर्मित हो गई। आवेश में आकर पति ने मिट्टी के ढेला से 3 बार मारा, जिससे वह बेहोश (Wife murder) होकर गिर गई।

Wife murder: अस्पताल में तोड़ा दम

महिला के बेहोश होने की जानकारी रामाधार ने घर जाकर अपनी पुत्री सीमा को दी। परिजन उसे वाड्रफनगर स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, यहां से रेफर करने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान सोमवार की शाम को उसकी मौत (Wife murder) हो गई। पुलिस ने मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है।

ये भी पढ़ें

Dowry torture: दहेज में 1 लाख और बाइक की करता था डिमांड, पत्नी को पीटकर घर से निकाला, फिर कर ली दूसरी शादी
Published on:
10 Mar 2026 08:36 pm
Also Read
View All
Fire in forest: Video: कुंवरपुर जंगल में लगी भीषण आग, 1 किमी क्षेत्र में फैली आग की लपटें, कई पेड़ जलकर खाक

Gang rape with 2 girls: सरगुजा में 2 नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप, 2 भाग निकलीं, शादी समारोह से लौटते समय 8-9 युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

प्रशासन की सुस्ती या माफिया से साठगांठ? जिले में 240 अवैध कॉलोनियों का मकडज़ाल, केवल 55 पर ही कागजी कार्रवाई; बेखौफ भू-माफिया काट रहे चांदी

Big fraud: कल्याण ज्वेलर्स के कर्मचारी ने ग्राहक को धनलक्ष्मी स्कीम बताकर की 5.72 लाख की ठगी, रायपुर से गिरफ्तार

Encroachment on pond: Video: शहर के भाथूपारा तालाब को पाटकर किया था कब्जा, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, 12 एकड़ में से 2 एकड़ ही बची थी जमीन