अंबिकापुर

Wife murder: पत्नी की मौत के बाद की दूसरी शादी, फिर डंडे से सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर की हत्या

Wife murder: शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर होता था झगड़ा, अलग-अलग रहने लगे थे दोनों, रात में विवाद के दौरान ही मार डाला, आरोपी फरार
2 min read
CG Crime: पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या, फिर फंदे पर लटकाया शव

अंबिकापुर. सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुदर झेरी लोंगरी में पति ने विवाद के दौरान सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर पत्नी की हत्या (Wife murder) कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना 7 मार्च की देर रात की बताई जा रही है। मृतका आरोपी की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी की पूर्व में मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की तथा अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम कुदर झेरी लोंगरी निवासी दशमल उर्फ दशमन कोरवा की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी। करीब 1 वर्ष पहले उसने प्रियंका से दूसरी शादी (Wife murder) की थी। दोनों पति-पत्नी अलग घर में रहते थे, जबकि उसके माता-पिता और भाई अलग-अलग रहते हैं।

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। 7 मार्च की रात करीब 12 बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इस दौरान आरोपी ने डंडे से पत्नी के सिर पर वार (Wife murder) कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी घर का दरवाजा बंद कर फरार हो गया।

Wife murder: सुबह हुई घटना की जानकारी

8 मार्च की सुबह करीब 8 बजे तक घर से कोई बाहर नहीं निकला तो आरोपी के पिता को संदेह हुआ। उन्होंने पत्नी को देखने के लिए भेजा। जब वह घर में पहुंची तो बहू जमीन पर पड़ी थी। आवाज देने पर भी वह नहीं उठी। इसके बाद परिवार के अन्य लोग पहुंचे तो उसके सिर पर चोट के निशान (Wife murder) और खून जमा हुआ मिला।

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

मृतका के ससुर ने घटना (Wife murder) की जानकारी सरपंच को दी। सूचना पर लुंड्रा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

Updated on:
09 Mar 2026 08:01 pm
Published on:
09 Mar 2026 08:00 pm