अंबिकापुर

Wife murder: पत्नी बोली- रोज शराब पीकर झगड़ा क्यों करते रहते हो? बस इतनी सी बात पर कर दी हत्या

Wife murder: हत्या करने के दूसरे दिन अपने चचेरे भाई से कहा कि उसने अपनी पत्नी को मार डाला है, चचेरे भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
2 min read
• •
Updated: 5 Nov 2024, 6:21 PM IST
Wife murder
Murder accused arrested

अंबिकापुर. Wife murder: पति को शराब पीकर लड़ाई-झगड़ा करते रहने की बात कहना पत्नी को भारी पड़ गया। 3 नवंबर को गुस्से में पति ने पत्नी की दरवाजे की लकड़ी से इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई। हत्या (Wife murder) करने के दूसरे दिन उसने ये बात अपने चचेरे भाई को बताई। चचेरे भाई की रिपोर्ट पर लखनपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को जेल भेज दिया।

लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जुड़वानी निवासी घुरसाय 45 वर्ष आए दिन शराब पीकर विवाद करता रहता था। रविवार को भी वह शराब पीकर घर आया था। घर की परछी में उसकी पत्नी (Wife murder) छिछो बाई ने कहा कि शराब पीकर वह हर दिन उससे झगड़ा क्यों करता रहता है।

Murder accused arrested

पत्नी की यह बात उसे नागवार गुजरी और उसने दरवाजा बंद करने वाली लकड़ी से पत्नी की बेदम पिटाई कर दी। इतने से भी जी नहीं भरा तो जलावन लकड़ी से भी उसे बेदम पीटा। सिर, चेहरे, सीने सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत (Wife murder) हो गई। यह बात उसने किसी को नहीं बताई थी।

दूसरे दिन चचेरे भाई को बताई हत्या की बात

सोमवार की सुबह घर के सदस्य आग ताप रहे थे। इस दौरान घुरसाय वहां पहुंचा और अपने चचेरे भाई लरंग साय चौधरी से कहा कि उसने पत्नी की लकड़ी से पीटकर हत्या (Wife murder) कर दी है। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों ने परछी में जाकर देखा तो छिछो बाई लहूलुहान हालत में मृत पड़ी थी।

Wife murder: पुलिस ने भेजा जेल

लरंग साय चौधरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी घुरसाय को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने पत्नी की हत्या (Wife murder) की बात स्वीकार की। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को जेल भेज दिया।

Murder accused arrested

कार्रवाई में थाना प्रभारी लखनपुर निरीक्षक अश्वनी सिंह, उप निरीक्षक प्रेम प्रकाश खुटिया, आरक्षक जानकी राजवाड़े, अमरेश दास, रामप्रसाद पैकरा, श्याम सुन्दर, अभिषेक राठौर व बन्दे केरकेट्टा, शामिल रहे।

Updated on:
5 Nov 2024, 6:21 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत