अंबिकापुर

Drug Smuggling in Ambikapur: ब्राउन शुगर की तस्करी में जेल जा चुकी महिला अब नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार, सबूत छिपाने फेंका थैला

Drug smuggling: आबकारी उडऩदस्ता की टीम ने घर में दबिश देकर किया गिरफ्तार, थैला फेंकते महिला सैनिक ने देख लिया, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल
2 min read
Drug smuggling in Ambikapur
Drug smuggler arrested, नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार महिला (Photo source- Patrika)

अंबिकापुर। सरगुजा की संभागीय आबकारी उडऩदस्ता टीम द्वारा नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच टीम ने शहर के ब्रह्मपारा निवासी एक महिला (Drug smuggler arrested) को नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। महिला पूर्व में ब्राउन शुगर के साथ पकड़ी गई थी। जेल से निकलने के बाद वह फिर से नशे के अवैध कारोबार में उतर गई। टीम ने उसके पास से 28 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन जब्त किए। घर में दबिश के दौरान महिला ने इंजेक्शन से भरा थैला फेंक कर सबूत छिपाने की कोशिश की, लेकिन महिला सैनिक ने देख लिया और अपने मंसूबे में वह नाकाम हो गई। न्यायालय के आदेश पर आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया है।

सरगुजा के सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि रविवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ब्रह्मपारा निवासी आशा पांडेय अपने घर से नशीले इंजेक्शन (Narcotic injection) की बिक्री कर रही है। सूचना के सत्यापन के बाद उडऩदस्ता टीम ने उसके घर में दबिश दी।

आबकारी टीम को देखते ही आशा पांडेय ने घर के पीछे एक थैला फेंककर सबूत छिपाने का प्रयास किया, लेकिन टीम में शामिल महिला सैनिक राजकुमारी सिंह ने ऐसा करते उसे देख लिया और तत्काल पकड़ लिया।

थैले को बरामद कर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें 19 रेक्सोजेसिक और 9 एविल इंजेक्शन बरामद हुए, जिन्हें जब्त कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ही इंजेक्शन का उपयोग नशे के आदी युवा करते हैं। महिला उन्हें महंगे दामों में बेचती थी।

Narcotic injection smuggling: पहले भी जा चुकी है जेल

आबकारी विभाग के अनुसार आशा पांडेय पहले ब्राउन शुगर की तस्करी (Brown sugar smuggling) के मामले में जेल जा चुकी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पिछले कुछ समय से वह ब्राउन शुगर के बजाय नशीले इंजेक्शनों की अवैध बिक्री कर रही थी।

उसके घर पर पहले भी कई बार तलाशी ली गई थी, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। इस बार टीम ने उसे रंगे हाथों पकडऩे में सफलता हासिल की। आरोपी महिला को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Updated on:
12 Jul 2026 08:45 pm
Published on:
12 Jul 2026 08:45 pm
Also Read
View All
Ambikapur Crime: नौकर ने ड्राइवर के साथ रची साजिश, 5 लाख कैश किए पार, बोला- बांध दिए थे मेरे हाथ-पैर

Newly Married Suspected Death: मैनपाट में नवविवाहिता की फांसी पर लटकती मिली लाश, मायके वाले बोले- हत्या कर टांगा, मांग रहे थे कार

Sainik School Ambikapur: इंडियन आर्मी के कर्नल राजेश बेंदा बने सैनिक स्कूल के प्रिंसिपल, चीनी भाषा में हैं पारंगत

Drug smuggling in Ambikapur: महिला को नशीले इंजेक्शन की सप्लाई करने वाला भी गिरफ्तार, ब्राउन शुगर की तस्करी में 5 साल खा चुका है जेल की हवा

Surguja Crime: ससुरालियों को बताया- पत्नी ने फांसी लगा ली है, पहुंचे तो पति और ससुर उतार चुके थे लाश, मायके वाले बोले- हत्या की गई