अंबिकापुर

Surguja News: महिला के शरीर पर लगाया गोबर का लेप, फिर एंबुलेंस से लेकर पहुंचे अस्पताल, डॉक्टर बोले- इसकी तो मौत हो गई है

Surguja Sky Lightning: खेत में रोपा लगाने के दौरान महिला के ऊपर आ गिरी थी आकाशीय बिजली, गंभीर रूप से झुलसी महिला से बिजली का प्रभाव कम करने उठाया ये कदम
2 min read
Woman died due to sky lightning
Surguja News, लखनपुर अस्पताल में पड़ा महिला का शव (Photo source- Patrika)

अंबिकापुर/लखनपुर। बारिश के सीजन में आकाशीय बिजली (Sky lightning) गिरने की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। इस वर्ष सरगुजा संभाग के 6 जिले सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, एमसीबी व जशपुर जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी मान्यता है कि आकाशीय बिजली की चपेट में आए लोगों से बिजली का प्रभाव कम करने शरीर पर गोबर लपेटा जाता है। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जजगा निवासी एक महिला 4 अगस्त की दोपहर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई थी। उसके शरीर पर गोबर का लेप लगाकर अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने जांच पश्चात उसे मृत घोषित कर दिया।

दरअसल सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जजगा के नवापारा निवासी कमला भगत पति आनंद भगत 37 वर्ष मंगलवार की दोपहर 3.30 बजे अपने खेत में रोपा लगाने गई थी। रोपा लगाने के दौरान अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ और बारिश के साथ बिजली भी कडक़ने लगी। इस दौरान महिला अपने काम में व्यस्त थी।

इसी बीच वहां अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली (Sky lightning struck in Surguja) आ गिरी, इसकी चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। यह देख खेत में काम कर रहे अन्य परिजन व गांव के लोगों ने तत्काल उसे खेत से उठाया और घर लेकर पहुंचे। यहां उसके पूरे शरीर पर घरवालों ने गोबर का लेप लगा दिया।

खाट पर लिटाकर पहुंचे एंबुलेंस तक

इधर घरवालों ने एंबुलेंस को फोन कर दिया था। एंबुलेंस गांव से लगे नेशनल हाइवे पर आकर खड़ी थी। इसके बाद परिजन महिला को खाट पर लिटाकर एंबुलेंस तक पहुंचे। यहां से उसे गंभीर हालत में लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने कमला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत (Woman died due to sky lightning) से परिजनों में मातम पसर गया।

Cow dung coating: गोबर लगाने की है मान्यता

बता दें कि ग्रामीण इलाकों में आज भी यह मान्यता बनी हुई है कि आकाशीय बिजली की चपेट में आए लोगों के शरीर पर तत्काल गोबर का लेप लगाना चाहिए। ग्रामीणों का मानना है कि ऐसा करने से आकाशीय बिजली (Sky lightning in Surguja) का प्रभाव कम हो जाता है। कई बार तो मृत शरीर में भी गोबर का लेप लगाने की घटना सामने आ चुकी है।

Updated on:
05 Aug 2026 07:08 pm
Published on:
05 Aug 2026 07:08 pm
Also Read
View All
Ambikapur Ganpati Dham: हाथी पखना गणपति धाम में जयघोष के साथ हुई महाआरती, सीएम ने यहां के लिए स्वीकृत किए हैं 1 करोड़ रुपए

Ambikapur News: बेटी के पास नोएडा गई महिला, इधर घर में घुस गए 3 नाबालिग चोर, चोरी के बाद कमरों में किया टॉयलेट

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video

Ambikapur News: सटोरिया दीप सिन्हा ने अपने सुपरवाइजर को भी नहीं छोड़ा, बैंक खाता खुलवाकर जमा करता था क्रिकेट बेटिंग के लाखों रुपए

Ambikapur Murder Case: LIC एजेंट की हत्या का आरोपी सुपारी किलर झारखंड से गिरफ्तार, पिस्टल-चाकू और 6 कारतूस बरामद