अंबिकापुर

Woman died from diarrhoea: डायरिया से बुजुर्ग महिला की मौत, 11 लोग अस्पताल में भर्ती, गांव में पहुंचे कलेक्टर

Woman died from diarrhoea: लुंड्रा ब्लॉक के ग्राम चिरगा बेवरापारा में डायरिया का है प्रकोप, कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की टीम से ली जानकारी
2 min read
• •
Updated: 16 Apr 2025, 5:38 PM IST
Woman died from diarrhoea: डायरिया से बुजुर्ग महिला की मौत, 11 लोग अस्पताल में भर्ती, गांव में पहुंचे कलेक्टर
Collector inspected water resource in village

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के लुंड्रा विकासखंड अंतर्गत ग्राम चिरगा के बेवरापारा में डायरिया (Woman died from diarrhoea) का प्रकोप है। डायरिया से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य अमला अलर्ट हो गया। धौरपुर बीएमओ के नेतृत्व में टीम गांव में पहुंची और शिविर लगाकर जांच शुरु की। इसमें 14 ग्रामीण पीडि़त मिले, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 3 पीडि़तों को छुट्टी दे दी गई, जबकि 11 का इलाज जारी है। वहीं डायरिया फैलने की सूचना मिलते ही मंगलवार को कलेक्टर विलास भोसकर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

Health team in diarrhea effected Village

बताया जा रहा है कि 60 वर्षीय बिलासो पति पारस 13 अप्रैल को उल्टी-दस्त (Woman died from diarrhoea) से पीडि़त थी। परिजनों द्वारा उसे धौरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसे छुट्टी दे दी गई थी। इसी बीच 14 अप्रैल को उसकी अचानक तबियत बिगड़ी और मौत हो गई। सूचना पर 15 अप्रैल को कलेक्टर ग्राम चिरगा के बेवरापारा पहुंचे।

Admitted in hospital

उन्होंने यहां पेयजल स्रोतों का जायजा लिया तथा पीएचई विभाग के अधिकारी को पानी का सैम्पल लेकर जांच कराने कहा। कलेक्टर ग्रामीणों से मुलाकात करने के बाद स्वास्थ्य शिविर का जायजा लिया।

कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग से कहा कि प्राथमिक जांच (Woman died from diarrhoea) के साथ ही लोगों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के सम्बंध में जागरूक करें, टीम अलर्ट मोड में कार्य करे। कलेक्टर ने सम्बन्धित अधिकारियों को स्वच्छ पेयजल के लिए गांव में कुआं एवं बोरवेल निर्माण कराने के निर्देश दिए।

Woman died from diarrhoea: 11 लोगों का चल रहा है इलाज

बेवरापारा में 27 पहाड़ी कोरवा परिवार हैं। यहां डायरिया (Woman died from diarrhoea) की जानकारी मिलते ही कलेक्टर विलास भोसकर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट मोड पर कार्य कर रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 11 डायरिया पीडि़तों को सीएचसी अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने किया था हडिय़ा का सेवन

सीएमएचओ डॉ. पीएस मार्को का कहना है कि ग्रामीणों ने हडिय़ा दारू का सेवन किया था। इस वजह से एक-एक कर डायरिया की चपेट में आते गए। 60 वर्षीय पहाड़ी कोरवा महिला बिलासो पति पारस की मौत (Woman died from diarrhoea) हो गई है। सभी को सीएचसी धौरपुर में भर्ती कराया गया है, मरीजों की स्थिति में सुधार है।

Updated on:
16 Apr 2025, 5:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Liquor Ban: अब कुंवरपुर में भी होगी शराबबंदी! महिलाओं ने संभाला मोर्चा, कहा- दारू पीने-पिलाने और बनाने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना

Ambikapur News: सडक़ हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत, मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे बलरामपुर

Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत

Cricket News: एसएसपीएल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता 18 नवंबर से, 4 को सरगुजा संभाग के खिलाडिय़ों का होगा ऑक्शन