अंबिकापुर

Ambikapur Road Accident: एनएच पर खड़े ट्रैक्टर से टकराई पिकअप, 1 महिला की मौत, दूसरे का हाथ कटकर अलग, 10 घायल

Ambikapur Accident: मुंडन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे रामगढ़ मंदिर, वापस लौटने के दौरान हादसे का शिकार हुआ पिकअप, 1 रायपुर रेफर, अन्य घायलों का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है इलाज
2 min read
Ambikapur Road accident
Ambikapur Road accident, घायलों को अस्पताल ले जाती पुलिस (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। मुंडन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होकर रामगढ़ से लौटने के दौरान पिकअप सवार ग्रामीण महिला-पुरुष रविवार की रात बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाइवे पर सडक़ हादसे (Road accident) का शिकार हो गए। तेज रफ्तार पिकअप सडक़ पर खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार 12 महिला-पुरुष घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। यहां सोमवार की सुबह एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक महिला का हाथ कटकर अलग हो गया था, उसे डॉक्टरों ने रायपुर रेफर कर दिया है। अन्य 10 घायलों का यहां इलाज जारी है। हादसे से मुंडन संस्कार की खुशियां मातम में बदल गई हैं।

सूरजुपर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केंवरा निवासी हिमालय के बेटे का रविवार को मुंडन संस्कार कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने उसके रिश्तेदार समेत गांव के लोग 2 पिकअप में सवार होकर सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ पहाड़ स्थित मंदिर गए थे। यहां मुंडन संस्कार कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Ambikapur Road accident, दुर्घटनाग्रस्त पिकअप (Photo- Patrika)

शाम को सभी वहां से घर लौट रहे थे। इसी बीच रात करीब साढ़े 7 बजे पिकअप क्रमांक सीजी 15 एसी- 3138 बिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग पर अंबिकापुर से करीब 10 किलोमीटर पहले मेंड्राकला के पास (Road accident in Ambikapur) सडक़ पर खड़े मिट्टी लोड ट्रैक्टर से जा टकराई।

हादसे में पिकअप में सवार 12 महिला-पुरुष व बच्चे घायल हो गए। इनमें बुुजुर्ग महिला प्रासदी राजवाड़े पति स्व. कृ़पाल गंभीर रूप से घायल थी, जबकि उषा राजवाड़े का हाथ कंधे के पास से कटकर (Hand cut in road accident) अलग हो गया था।

पुलिस ले गई अस्पताल, बुजुर्ग महिला की मौत

घटना की सूचना मिलते ही मणिपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान महिला प्रासदी राजवाड़े की सोमवार की सुबह मौत (Woman died in road accident) हो गई, जबकि उषा राजवाड़े की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज यहां जारी है।

Ambikapur Road accident, वाहन में ले जाए गए घायल (Photo- Patrika)

Pickup Accident: मातम में बदलीं खुशियां

हादसे (Road accident on NH) में महिला की मौत व अन्य घायल हैं। इससे मुंडन संस्कार की खुशियां मातम में बदल गईं। यह खबर जब केवरा गांव में पहुंची तो वहां भी मातम पसर गया। इधर पीएम पश्चात पुलिस ने महिला का शव परिजन को सौंप दिया है। हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है।

Updated on:
15 Jun 2026 01:40 pm
Published on:
15 Jun 2026 01:40 pm
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Minister Rajesh Agrawal बोले- संगठन महामंत्री पवन साय ने मुझे भी डांटा, बोले- अगर जनता ही परेशान रहेगी तो नेतागिरी का क्या फायदा? See Video

Ambikapur News: मैनपाट में पत्नी और प्रेमी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रात में दोनों को देख लिया था साथ

Surguja Double Murder Case: माता-पिता की हत्या कर बोरे में बांध दी थी लाश, कमरे में ताला मारकर फरार बेटा गिरफ्तार, बताया- क्यों मारा