अंबिकापुर

मैनपाट से दीदी-जीजा के घर घूमने आई युवती से बलात्कार, युवक भी एक रात के लिए रुका था वहीं

Young girl raped: दीदी के घर रहने के दौरान ही युवक से हुई थी उसकी मुलाकात, 7 महीने बाद शादी से कर दिया इनकार
2 min read
• •
Updated: 9 Aug 2019, 4:07 PM IST
Young girl raped
Young girl raped

अंबिकापुर. अपनी दीदी-जीजा के घर घूमने आई मैनपाट निवासी एक युवती से शादी का झांसा देकर एक युवक ने बलात्कार (Young girl raped) किया। युवती जब यहां थी इसी दौरान उसकी पहचान आरोपी युवक से हुई थी।

एक दिन युवक भी युवती की दीदी के घर रुका था। पीडि़ता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार (Young girl raped) का अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर, मैनपाट थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय एक युवती 7 महीने पूर्व अंबिकापुर में अपनी दीदी-जीजा के घर दर्रीपारा स्थित किराए के मकान में रुकी थी। इसी दौरान उसकी पहचान बतौली निवासी बीरेंद्र लाल केरकेट्टा 23 वर्ष नाम के युवक से हुई।

युवक उसे अपने झांसे में फंसाकर तातापानी घुमाने ले गया। इस दौरान उसने युवती से शादी करने की बात कही। युवती आरोपी युवक के झांसे में आ गई। इसके बाद दोनों शाम होते ही युवती के बहन के घर आ गए। आरोपी रात के दौरान वहीं रुक गया। इस दौरान व मौके का फायदा उठाकर पीडि़ता के साथ बलात्कार (Young girl raped) किया।


शादी से किया इनकार
7 महीने बाद जब पीडि़ता ने युवक से शादी करने को कहा तो उसने शादी करने से मना कर दिया। इस बात से नाराज पीडि़ता ने घटना की शिकायत महिला थाना पुलिस से की। पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 के तहत बलात्कार (Young girl raped) का अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

सरगुजा जिले की क्राइम से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Crime in ambikapur

Published on:
Also Read
View All
Surguja Goat Thief gang: आधी रात लग्जरी कार से आए चोर! घर का ताला तोड़ा और सामान छोड़ ले उड़े 5 बकरे-बकरियां, सक्रिय है गिरोह

Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी