23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Ambikapur / 3 नाबालिग लड़कों ने शहर से एक किशोरी का किया अपहरण, फिर लूट ली उसकी आबरु

3 नाबालिग लड़कों ने शहर से एक किशोरी का किया अपहरण, फिर लूट ली उसकी आबरु

किशोरी के घरवालों ने बेटी के गायब होने की थाने में दर्ज कराई थी शिकायत, पुलिस ने किशोरी को बरामद कर 3 नाबालिग लड़कों को किया गिरफ्तार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 22 May 2019, 7:31 PM IST

Minor girl

Girl

अंबिकापुर. एक सप्ताह पूर्व ३ नाबालिगों ने मिलकर शहर से ही एक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म भी किया था। इधर किशोरी के गायब होने की शिकायत परिजन ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी हुई थी।

इसी बीच पता चला कि किशोरी शहर से सटे एक गांव में शादी समारोह में देखी गई है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे बरामद कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 3 नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है।


शहर के नावागढ़ से सप्ताह भर पूर्व एक किशोरी अपने घर से गायब हो गई थी। परिजन ने अपने स्तर से उसकी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। फिर उन्होंने मामले की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई थी।

रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 363 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया था। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की किशोरी खैरबार में एक शादी समारोह में घूम रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरी को बरामद कर लिया। फिर उन्होंने किशोरी के बताए अनुसार 3 नाबालिग को भी गिरफ्तार किया है। तीनों ने किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म किया था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।