अंबिकापुर

Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से

Ambikapur Crime News: शहर के रवि फ्यूल्स स्थित पैनल रूम में सोने गया था युवक, लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कंपनी में पार्टनर के रूप में था कार्यरत, बेगुसराय से आया था अंबिकापुर
2 min read
Begusarai young dead body found in Ambikapur
Ambikapur news, मृतक सौरभ सिंह (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. शहर के रामानुजगंज रोड पर स्थित रवि फ्यूल्स के पैनल रूम में 3 अगस्त की रात को एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत (Young man Suspicious death) हो गई। वह एक अन्य साथी के साथ पैनल रूम में सोया था। बताया जा रहा है कि उसकी मौत करंट लगने से हुई है। मृतक बिहार के बेगुसराय का रहने वाला था। वह यहां बेगुसराय के ही ठेकेदार के साथ पार्टनर के रूप में काम करने आया था। मृतक के पिता का कहना है कि उसके बेटे की हत्या ठेकेदार ने कराई है। बेटा 20 लाख रुपए लेकर घर से आया था। उसने कहा था मैं कंपनी का पार्टनर बन गया हूं। बेटे का सिर फटा था तथा खून निकला था, जबकि करंट लगने की घटना में शरीर से खून नहीं निकलता है।

बिहार के बेगुसराय निवासी सौरभ ङ्क्षसह पिता मनोज ङ्क्षसह उम्र 35 वर्ष कुछ दिन पूर्व बेगुसराय की ही ठेका कंपनी लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार के साथ अंबिकापुर आया था। इस कंपनी द्वारा इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का मेंटेनेंस का काम किया जाता है। ३ अगस्त की रात को सौरभ अपने साथी शादाब के साथ रवि फ्यूल्स (Ravi Fules Ambikapur) गया था। शादाब बेगुसराय जिले का ही रहने वाला है।

दोनों खाना खाने के बाद पेट्रोल पंप के पैनल रूम में सोए थे। शादाब का कहना है कि वह रात करीब 12 बजे लघुशंका के लिए उठा तो सौरभ पैनल में चिपका था। संभवत: वह मोबाइल चार्ज लगाने के दौरान करंट की चपेट में आ गया होगा। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फटा था सिर, कनपटी में करंट के निशान

घटना की जानकारी मिलने पर सौरभ के पिता मनोज सिंह व अन्य परिजन अंबिकापुर पहुंचे। परिजन ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या की गई है। मृतक का सिर फटा हुआ है। दोनों कान के पास करंट लगने के निशान है। करंट (Death from current) लगता तो एक साइड ही लगता। मौके पर भी खून के धब्बे हैं। करंट से खून नहीं निकलता है।

Ambikapur news, मृतक के पिता का बयान दर्ज करती पुलिस (Photo- Patrika)

20 लाख रुपए लेकर आया था घर से

मृतक के पिता का कहना है कि लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन के मालिक मनोहर ङ्क्षसह और मन्नु काम दिलाने के बहाने मेरे बेटे को यहां लाए थे। वह 20 लाख रुपए लेकर घर से आया था उसने कुछ दिन पूर्व कहा था कि हम पार्टनर बन गए हैं। इस बीच पुन: बातचीत के दौरान उसने कहा था कि पार्टनर लोग परेशान कर रहे हैं और विवाद की भी बात कही थी।

Murder allegation: मेरे बेटे की हुई है हत्या

पिता का कहना है कि सौरभ ने 3 अगस्त की शाम करीब 7 बजे अपनी पत्नी से बात की थी। उसने कहा था कि मैं घर आ जाऊंगा, पार्टनर लोग पैसा नहीं दे रहे हैं। मारपीट भी करते हैं। उसने कहा कि 4 अगस्त को सौरभ के मोबाइल पर फोन किया तो रिसीव नहीं हुआ। कुछ देर बाद फोन आया कि सौरभ की करंट लगने से मौत हो गई है। पिता ने ठेकेदार पर हत्या (Murdered by Contractor) कराने का आरोप लगाया है।

Updated on:
05 Aug 2026 08:20 pm
Published on:
05 Aug 2026 08:20 pm
Also Read
View All
Surguja News: महिला के शरीर पर लगाया गोबर का लेप, फिर एंबुलेंस से लेकर पहुंचे अस्पताल, डॉक्टर बोले- इसकी तो मौत हो गई है

Former Deputy CM Statement: उपचुनाव में BJP की हार पर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, बच्चियों के निजी अंगों पर वार का प्रभाव तो पड़ेगा ही

Bear Attack on Woman: मैनपाट में खुखड़ी बीन रही थी महिला, अचानक आ धमका भालू, चेहरे पर मारा पंजा, हुई बेहोश

Wildlife Smuggling: धर्मशाला में कमरा नंबर 205 में पड़ा छापा, बलरामपुर में हाथी के 3 जबड़ों के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के 3 तस्कर गिरफ्तार

Ambikapur Crime News: काशी विश्वनाथ के दर्शन करने पत्नी के साथ बनारस गया था सब-इंजीनियर, लौटा तो घर में हो चुकी थी बड़ी चोरी