अंबिकापुर

Ambikapur Snake Bite: रात 2.30 बजे युवक के होंठ पर कुछ काटने का हुआ एहसास, नींद खुली तो बिस्तर पर लेटा था करैंत, हुई मौत

Snake bite Ambikapur: करैंत सांप को घरवालों ने मारा फिर बेहोशी की हालत में युवक को लेकर पहुंचे मेडिकल कॉलेज अस्पताल, डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
2 min read
Snake bite in Ambikapur
Snake bite, प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। बारिश के सीजन में सर्पदंश (Snake bite case) की घटनाएं बढ़ गई हैं। खासकर जमीन पर सोने के दौरान सांप लोगों को डस रहे हैं। इसी बीच सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक युवक को सोते समय रात करीब 2.30 बजे जहरीले सांप ने होंठ पर डस लिया। नींद खुली तो देखा कि बिस्तर पर करैंत सांप है। फिर उसने घरवालों को जानकारी दी। सांप को घरवालों ने पहले मारा, फिर उसे लेकर तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर पहुंचे। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से उसकी पत्नी समेत परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंदरई निवासी 36 वर्षीय नारायण बिंझिया पिता बुधनाथ बिंझिया रविवार की रात खाना खाने के बाद जमीन पर बिस्तर लगाकर सोया था। इसी बीच रात करीब 2.30 बजे उसके होंठ पर किसी चीज के काटने का एहसास हुआ। जलन महसूस होने पर उसकी नींद खुल गई और वह उठ बैठा। उसने लाइट जलाकर देखा तो बिस्तर पर करैंत सांप (Canine snake bite) लेटा हुआ था।

यह देखते हुए उसे समझ में आ गया कि करैंत सांप ने ही उसे डस लिया। इसके बाद उसने शोर मचाकर घरवालों को बुलाया। घरवाले कमरे में पहुंचे तो सांप को देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद घरवालों ने तत्काल सांप को मार (Snake killed) डाला। इधर युवक की हालत बिगडऩे लगी और वह बेहोशी की हालत में आ गया। हो-हल्ला सुनकर गांव के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए।

Death due to snake bite: अस्पताल में मृत घोषित

युवक को रात में ही परिजनों द्वारा वाहन की व्यवस्था कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत (Death from snake bite) से उसकी पत्नी जहां सदमे में आ गई, वहीं अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सोमवार की सुबह पीएम पश्चात युवक का शव परिजन को सौंप दिया गया।

लगातार हो रही सर्पदंश की घटनाएं

बता दें कि बारिश के सीजन में सरगुजा संभाग में हर वर्ष सर्पदंश (Snake bite cases) से दर्जनों लोगों की मौत हो जाती है। इस वर्ष भी सर्पदंश से मौतों का आंकड़ा 3 दर्जन के करीब पहुंच चुका है। ग्रामीण इलाकों में जागरुकता के अभाव में लोग जमीन पर सो जाते हैं। ऐसे में वे सर्पदंश के शिकार हो जाते हैं। सर्पदंश की अधिकांश घटनाओं में यह बात सामने आई है कि पीडि़त जमीन पर सो रहे थे और उन्हें सांप ने डस लिया।

Updated on:
10 Aug 2026 07:02 pm
Published on:
10 Aug 2026 01:16 pm
Also Read
View All
Surguja Crime News: युवक के सिर पर दे मारी कांच की बोतल, बाइक से हल्की लग गई थी टक्कर, आरोपी गिरफ्तार

ACB Raid: एसीबी ने बलरामपुर नान अधिकारी को 22 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, See Video

Ambikapur News: शिक्षा एवं साक्षरता उपसचिव चरणजीत सिंह तनेजा पहुंचे अंबिकापुर, कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं से पूछा- कोई दिक्कत तो नहीं है

Ambikapur News: जमशेदपुर गोलीकांड के 4 शूटर अंबिकापुर में गिरफ्तार! 3 लोगों को मारी थी गोली, लेने पहुंची झारखंड पुलिस

Cricket News: 10 साल बाद सरगुजा से एक और खिलाड़ी की छत्तीसगढ़ रणजी क्रिकेट में एंट्री, विकेट कीपर-बल्लेबाज राहुल प्रधान का चयन