अमरीका

चुनाव में विदेशी दखल के खिलाफ सख्त हुआ अमरीका, कहा- करेंगे कड़ी कार्रवाई

अमरीका का कहना है कि इन चुनावों में किसी भी तरह की विदेशी दखलअंदाजी अमरीका के लोकतंत्र के लिए खतरा है।

2 min read
Donald Trump

अमरीका में मध्यावधि चुनाव होने वाले हैं। इन्हें बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अमरीका की खुफिया एजेसियों ने इसमें विदेशी कारकों विशेष तौर पर रूस , चीन और ईरान के दखल के बारे में आशंका जाहिर की है। इसे ध्यान में रखते हुए अमरीका ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि इस अहम चुनाव में किसी भी विदेशी दखलअंदाजी की स्थिति में ‘त्वरित’ और ‘भयंकर’ प्रतिशोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

अमरीका: हाईवे से फिसल कर पेड़ पर अटक गई थी कार, छह दिन बाद जिंदा मिली महिला ड्राइवर

बता दें, 6 नवंबर को मध्यावधि चुनाव में अमरीकी प्रतिनिधि सभा के 435 सदस्यों तथा सीनेट के 100 में से 35 सदस्यों का चुनाव करेंगे। अमरीका का कहना है कि इन चुनावों में किसी भी तरह की विदेशी दखलअंदाजी अमरीका के लोकतंत्र के लिए खतरा है।

एक मीडिया रिपोर्ट में वरिष्ठ खुफिया अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि लोकतांत्रिक संस्थानों में जनविश्वास को दुर्बल बनाने, लोगों की संवदेनाओं और सरकारी नीतियों को प्रभावित करने के लिए रूस, चीन तथा ईरान समेत विदेशी कारकों की ओर से चलाए जा रहे दखलअंदाजी अभियान से खुफिया एजेंसियां चिंतित हैं। अधिकारी ने कहा कि ऐसे में इस दखलअंदाजी की पहचान करना और उसे रोकना संघीय सराकर की प्राथमिकता है।

अमरीका ने कड़े शब्दों चेतावनी दी है कि वह उन तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा जो चुनाव में दखल देने की किसी भी तरह की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारी के अनुसार- ‘यदि दखलअंदाजी की जाती है, जो मौलिक रूप से उन स्वभाविक प्रक्रियाओं को नुकसान पहुंचाती है, जो हमने देश में कायम की हैं और यह कि वाकई हमारी आशाओं को खोखला बनाती है, तो उस पर त्वरित और भयंकर कार्रवाई करनी होगी।’

एक अन्य रिपोर्ट में वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि- विदेशी प्रभाव से उनका अर्थ उन गतिविधियां से है, जो मतदाताओं या अमरीकी जनता को प्रभावित करने के लिए की की गई हों।

ये भी पढ़ें

ट्रंप के आलोचकों को मिल रहे पाइप बम, आॅपरेशन चलाकर दोषी को पकड़ने की हो रही कोशिश
Published on:
01 Nov 2018 07:58 pm
Also Read
View All