26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रिटेन, यूरोपीय संघ के सहयोगी देशों से हॉटलाइन के जरिए जुड़ा

हंट ने कहा कि पूरी दुनिया के विदेश मंत्रियों में टेक्स्ट और व्हाट्सएप के जरिए बातचीत की जा रही है और आजकल ज्यादातर कूटनीति इसी तरीके से होती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Navyavesh Navrahi

•

Updated: 1 Nov 2018, 7:04 PM IST

hunt

ब्रिटेन, यूरोपीय संघ के सहयोगी देशों से हॉटलाइन के जरिए जुड़ा

यूरोपीय संघ के सहयोगी देशों के साथ संबंधों को मजबूत बनाने के लिए ब्रिटेन ने सहयोगी देशों में हॉटलाइन स्थापित किए हैं। लंदन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेरेमी हंट ने यह जानकारी दी है। वह पिछली जुलाई में विदेश मंत्री बने थे।

श्रीलंका संकट पर अमरीका सख्त, कहा- नेतृत्व तय करने के लिए संवैधानिक प्रक्रिया का पालन हो

हंट ने कहा कि पूरी दुनिया के विदेश मंत्रियों में टेक्स्ट और व्हाट्सएप के जरिए बातचीत की जा रही है और आजकल ज्यादातर कूटनीति इसी तरीके से होती है।

उन्होंने कहा कि- यह जानना मेरे लिए बहुत हैरानी भरा था। साथ ही उन्होंने कहा कि कूटनीति से संबंधित कुछ बातचीत ऐसी होती है, जिसे ज्यादा सुरक्षित लाइन पर करना ही सही होता है। इसलिए हम हॉटलाइन के जरिए बातचीत करने की संख्या बढ़ा रहे हैं।

अमरीका में दो हादसे: एक परिवार के तीन बच्चों की मौत, रेस्क्यू टीम को छह दिन बाद जिंदा मिली

लंदन में हुए एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हंट ने कहा कि- जब वह विदेश मंत्री बने थे, तब उनके कार्यालय में ब्रिटेन के महत्वपूर्ण खुफिया सहयोगियों अमरीक, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ बातचीत के लिए हॉटलाइन थी। अब उन्होंने इस सूचि में जापान, फ्रांस और जर्मनी को जोड़ा है। उनका मानना है कि इससे महत्वपूर्ण सहयोगियों के साथ संबंध मजबूत होते हैं।