26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका: हाईवे से फिसल कर पेड़ पर अटक गई थी कार, छह दिन बाद जिंदा मिली महिला ड्राइवर

ये हादसा ऐरिजोना के राजमार्ग से एक कार के फिसलने से हुआ था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 1 Nov 2018, 3:39 PM IST

US women met with accident on highway found alive after 6 days

अमरीका: हाईवे से फिसल कर पेड़ पर अटक गई थी कार, छह दिन बाद जिंदा मिली महिला ड्राइवर

वॉशिंगटन। वो कहते हैं न कि 'जाको राखे साइयां मार सके न कोय' इस फ्रेज को साबित करता हुआ एक उदाहरण हाल ही में अमरीका से सामने आया है। वहां एक महिला कार दुर्घटना के छह दिन बाद जिंदा मिली है। दरअसल ये हादसा ऐरिजोना के राजमार्ग से एक कार के फिसलने से हुआ था। बताया जा रहा है कि कार फिसलकर एक पेड़ पर अटक गई थी।

53 वर्षीय महिला 12 अक्टूबर को हुई थी दुर्घटना की शिकार

घटनास्थल पर तैनात हुए बचाव दल को करीब छह दिन बाद वो महिला जीवित मिली। इस मामले पर ऐरिजोना के लोक सुरक्षा विभाग ने एक बयान जारी किया। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि ये 53 वर्षीय महिला 12 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजमार्ग 60 के पास विकेनबर्ग से गुजर रही थी। अचानक उसने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया और गाड़ी नीचे जा गिरी।

50 फुट नीचे गिरकर एक पेड़ पर अटक गई कार

हादसे की जांच में जुटी राज्य पुलिस की ओर से दी जा रही जानकारी की माने तो महिला की गाड़ी राजमार्ग की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 50 फुट नीचे गिरी। लेकिन किसी तरह कार एक पेड़ पर अटक गई। पुलिस की माने तो दुर्घटना का कोई चश्मदीद नहीं था, यही वजह है कि उसको खोजने में प्रशासन को छह दिन का समय लग गया। बयान के मुताबिक घटना का पता 18 अक्टूबर को तब चला जब ऐरिजोना राजमार्ग प्रबंधक दल ने वहां की रेलिंग टूटी हुई देखी। नजदीक जाने पर उन्हें नीचे की ओर गाड़ी अटकी हुई दिखी।

करीब 457 मीटर दूर जाने के बाद मिली महिला

हालांकि पहले जब प्रबंधक दल और पुलिस कार के पास पहुंचे थे तो उन्हें कार में कोई नहीं मिला। लेकिन जब उन्होंने आगे जाकर देखा तो उन्हें एक रास्ता मिला जहां से महिला नीचे उतरी थी। पुलिस ने बताया कि उस रास्ते पर उन्हें करीब 457 मीटर दूर जाने के बाद महिला मिली जिसे गंभीर चोटें आई थीं। महिला से बात करके पुलिस को पता चला कि वह कई दिनों तक अपनी गाड़ी में रही और उसके बाद किसी तरह बाहर आकर मदद की राह देख रही थी। उसे उम्मीद थी कि रेल रोड ट्रैक की ओर बढ़ते हुए उसे कोई न कोई मदद जरूर मिल जाएगी। लेकिन वो इतनी कमजोर हो गई थी कि रेल ट्रैक तक पहुंच भी नहीं पाई। फिलहाल हेलिकॉप्टर की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।