फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा है कि अमरीका,चीन और रूस से सुरक्षा के लिए ईयू को अपनी एक अलग सेना तैयार करनी चाहिए।
वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति एम्युल मैकरॉन के एक बयान को अपमानजनक बताया है। मैकरॉन ने एक समारोह में यूरोपीयन यूनीयन की अलग सेना बनाने का सुझाव दिया था। इस पर ट्रंप ने ट्वीट के जरिए आपत्ति जताई है। फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा है कि अमरीका,चीन और रूस से सुरक्षा के लिए ईयू को अपनी एक अलग सेना तैयार करनी चाहिए। उनका कहना है कि अमरीकी सेना पर निर्भरता कम करते हुए सभी यूरोपीय देशों को मिलकर इसमें सहयोग करना चाहिए।
अपमानित करने वाला बयान करार दिया
इसे ट्रंप ने अपमानित करने वाला बयान करार दिया है। उनका कहना है कि यह करने से पहले सभी देशों को बीते सालों में नाटो सेना के काम की कीमत चुकानी होगी। गौरतलब है कि फ्रांस के राष्ट्रपति ने मंगलवार को यह बयान विश्व युद्ध-। मेमोरियल पर पहुंचने के बाद दिया। गुरुवार को फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पारली ने राष्ट्रपति मैकरॉन का समर्थन करते हुए कहा कि ईयू की सेना में काफी क्षमता है। वह युद्ध करने के साथ राहत कार्यों और आपाद प्रबंधन के काम भी आ सकती है। ट्रंप इस समय फ्रांस में विश्व युद्ध-। की 100वीं वर्षगांठ मनाने पहुंचे हैं।