26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांग्लादेश: संसदीय चुनाव की तारीखें तय, 23 दिसंबर को होगा मतदान

लगभग 150000 ईवीएम को यहां लगाया जाएगा। इसके साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 60,000 सुरक्षाबलों की तैनाती की जाएगी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 9 Nov 2018, 9:45 AM IST

bangladesh

बांग्लादेश: संसदीय चुनाव की तारीखें तय, 23 दिसंबर को होगा मतदान

ढाका। बांग्लादेश में संसदीय चुनाव 23 दिसंबर को होने जा रहे हैं। गुरुवार को यहां मुख्य चुनाव आयुक्त केएम नुरूल हुड्डा ने एक प्रेस कॉफ्रेन्स के जरिए इसकी घोषण की। उन्होंने कहा कि वह सभी राजनीतिक पार्टियों से आह्वान करते हैं कि इस बार मतदान कराने के लिए उचित माहौल को तैयार करें।

अफगानिस्तान: सेना के ऑपरेशन में 16 आतंकवादी ढेर, तालिबानियों का सफाया करने का है लक्ष्य

पार्टियों की अहम जिम्मेदारी

उन्होंने कहा कि चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पार्टियों की जिम्मेदारी है कि वह आपसी मतभेद भुलाएं और मतदान में हिस्सा लें। इसके साथ वह सतर्क रहें कि विपक्षी पार्टियां एक-दूसरे की दुश्मन बनकर हिंसा को बढ़ावा न दें। चुनाव में खड़े होने के लिए उम्मीदवारों को 8 से 19 बीच अपने आवेदन आॅनलाइन या लिखित भेजना होगा। इन आवेदनों को 19 नवंबर तक जांच लिया जाएगा। हमारी प्राथमिकता है कि चुनाव प्रक्रिया को अगले साल 28 जनवरी तक पूरा कर लिया जाए।

चुनाव में होगा ईवीएम का उपयोग

इस बार बांग्लादेश के चुनाव में ईवीएम का उपयोग किया जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार इन मशीनों को कुछ सेंटरों पर लगाया जाएगा। करीब सौ सेंटरों का चुनाव किया जाएगा। लगभग 150000 ईवीएम को यहां लगाया जाएगा। इसके साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 60,000 सुरक्षाबलों की तैनाती की जाएगी। इसमें रैपिड एक्शन फोर्स, कोस्ट गार्ड,विलेज डिफेंस पार्टी को शामिल किया जाएगा ताकि निष्पक्ष चुनाव हो सकें। इस बार करीब 10 करोड़ 40 लाख मतदाता चुनाव में मतदान करेंगे। हुड्डा ने कहा कि मतदान तय समय पर होंगे।