अमेठी

अमेठी फतेह के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, कार्यकर्ताओं को दिए खास निर्देश

प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य देवेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ही अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिये कृत संकल्प है।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2017, 9:06 AM IST
bjp karykarta sammelan

अमेठी. नगर निगम चुनाव में भाजपाई चुनाव जीतने के लिए कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। राजनैतिक रूप से हाई-प्रोफाइल अमेठी की दो नगर पंचायत और दो नगर पालिका के चुनाव के लिए जिले स्तर के जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश स्तर के नेता भी अमेठी के प्रत्याशियों के समर्थन मे रात-दिन एक कर पूरी दमखम से डटे हैं।

अमेठी गौरीगंज और जायस में कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद नगर पंचायत मुसाफ़िरखाना में भाजपा समर्थित उम्मीदवार नकुल टंडन के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन सब्जी मंडी में सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन में जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय और कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य देवेंद्र सिंह शामिल हुए। मंच पर संचालन करते हुए कलिबख्श सिंह ने सम्मेलन को सम्बोधित किया।

मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य देवेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ही अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिये कृत संकल्प है। इसके लिये नगर निकाय के चुनाव में भाजपा की जीत जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही नगर पंचायत को साफ सुथरा व भ्रष्टाचार से मुक्ति दिला सकती है।

जब से भाजपा की सरकार बनी है, प्रदेश में अमन चैन है : राज्यमंत्री
राज्यमंत्री सुरेश पासी ने कहा कि गौरीगंज पालिका जीतना भाजपा का लक्ष्य है। भाजपा ही पालिका को पेयजल भ्रष्टाचार व गन्दगी से मुक्त कर सकती है। इसके लिए हम सबको संगठित रूप से जुट जाना होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है, अमन-चैन कायम है और विकास की रफ्तार बढ़ी है, जिसे हमें जनता को बताना होगा।

इसलिए भाजपा की जीत जरूरी है : भाजपा जिलाध्यक्ष
भाजपा जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय ने कहा कि भाजपा की जीत से ही मुसाफिरखाना नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत बनाया जा सकता है। इसके लिए भाजपा की जीत जरूरी है।

गिले शिकवे भूलकर पार्टी के लिए जुट जाएं : पूर्व विधायक
पूर्व विधायक तेजभान सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबको सभी गिले-शिकवे भूलकर पार्टी के लिए कार्य करना होगा और जनता के धन को लूटकर सफेदपोश बने लोगों को सबक सिखाना होगा।

इन्होंने सम्मेलन को किया संबोधित
सम्मेलन को पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, भूपेंद्र मिश्र, गिरीश शुक्ल, सुरेश तिवारी, आशा वाजपेयी, अनिल त्रिपाठी ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर जिला सह मीडिया प्रभारी अरुण मिश्र दीपक मिश्र स्वामीनाथ दुबे अतुल सिंह अनुग्रह मिश्र शिव कुमार शुक्ल दुर्गाबख्श सिंह अशोक मौर्य समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

देखें वीडियो-

Published on: