अमृतसर

बच्चे के खिलौने में छिपा रखी थी करोड़ों की चीज, राज खुला तो सब रह गए हैरान

बच्चे के खिलौने को चेक किया गया तो सभी चौंक गए, करोड़ों का सोना उसमें छिपा हुआ है (Gold Smuggling In India) किसी (Gold Rate) ने (Gold Rate Today) सोचा (Gold Smuggling) भी (Smuggling In India) नहीं (Smugglers Tricks) था...
2 min read
• •
Updated: 3 Dec 2019, 7:01 PM IST
बच्चे के खिलौने में छिपा रखी थी करोड़ों की चीज, राज खुला तो सब रह गए हैरान
बच्चे के खिलौने में छिपा रखी थी करोड़ों की चीज, राज खुला तो सब रह गए हैरान

(अमृतसर): एयरवेज एक्सप्रेस एयरलाइंस के जरिए दुबई से अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर पहुंचे दो यात्रियों से कस्टम विभाग ने मंगलवार को तीन किलो 35 ग्राम सोना बरामद किया। इसकी अनुमानित लागत एक करोड़ 30 लाख रुपए बताई जा रही है। हिरासत में लिए गए दोनों यात्रियों के नाम गुरप्रीत सिंह और गुरजंट सिंह है। दोनों तरनतारन के रहने वाले हैं।

कस्टम विभाग के अधिकारियों को खुफिया जानकारी मिली थी कि दुबई से अमृतसर एयरपोर्ट पर दो यात्री सोना लेकर आ रहे हैं। इसके बाद कस्टम विभाग की टीम ने संदेह के आधार पर दोनों को पकड़ा। इसके बाद जब सामान की तलाशी हुई तो अधिकारी भी देखकर चौंक गए। बड़े ही शातिर तरीके से दोनों ने सोने को छिपा रखा था।

बैग से एक खिलौना कार निकली। इसके अलग—अलग भाग में सोने के 48 छोटे—छोटे टुकड़े मिले। बैग के नीचले हिस्से को देखा गया तो वहां भी सोना छिपे होने का पता चला। निचले हिस्से का कपड़ा फाड़ कर देखा तो बाकि का सोना बरामद हुआ। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

Published on: