30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंतजार में बैठी रहीं दुल्हन नहीं आई बारात, फोन पर दूल्हे ने कही चौंका देने वाली बात

पीड़िता लड़की का आरोप है कि आरोपी उसे 4 साल से शादी की (Boyfriend Girlfriend Relation) बात (BF) कह (GF) रहा था, बहुत (Pyar Me Dhoka) प्रयत्न के बाद (Pyar Me Dhoke Ka Status) वह शादी के लिए (Shadi) राजी (Marriage) हुआ था और (Groom Refused To Marriage) फिर...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमृतसर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 1 Dec 2019, 3:57 PM IST

इंतजार में बैठी रहीं दुल्हन नहीं आई बारात, फोन पर दूल्हे ने कही चौंका देने वाली बात

इंतजार में बैठी रहीं दुल्हन नहीं आई बारात, फोन पर दूल्हे ने कही चौंका देने वाली बात

(अमृतसर): हाथों में शगुन की मेहंदी लगाकर अपने हमसफर के साथ सात फेरे लेने के लिए दुल्हन तैयार बैठी रहीं। परिवार भी बारात का स्वागत करने को आतुर था। पर परिवार के पैरो के तले जमीन खीसक गई जब उन्हें पता चला कि दूल्हे ने शादी के लिए मना कर दिया। अमृतसर निवासी लड़की व उसके परिजन अब न्याय के लिए पुलिस थाने के चक्कर काट रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Video: डाल्टनगंज सीट पर जमकर बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी के.एन त्रिपाठी पुलिस हिरासत में

लड़की के अनुसार मोहित नामक युवक और वह आपस में प्यार करते हैं। चार साल युवक उसे शादी की बात कह रहा था। 6 महीने पहले लड़की की मां रिश्ता लेकर गई तो मोहित के मां-बाप ने शादी से दोटूक इंकार कर दिया। जब उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में दी तो मोहित के घरवाले शादी के लिए मान गए और राजीनामा हो गया। दोनों पक्षों की सहमति से शादी की तारीख 30 नवंबर तय हुई। प्रोग्राम प्राचीन शिव मंदिर (सुक्का तालाब) में रखा गया। जब शादी की तैयारियां हो चुकी थी और रिश्तेदार पहुंच चुके थे तब मोहित ने अचानक फोन कर कह दिया कि उसके पिता की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए वह बारात लेकर नहीं आ सकता। वधु पक्ष की तरफ से शिकायत दर्ज करवाई गई है।

यह भी पढ़ें:Video: सब सोते रहे, कमरे में सैर करता रहा तेंदुआ, लोगों ने यूं बचाई जान

दुल्हन के पिता ने आरोप लगाया कि 23 जुलाई 2019 को इलाके के प्रमुख लाेगाें के बीच बैठकर दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से यह रिश्ता तय किया था। इकरारनामे में मोहित के पिता सुनील सहगल ने लिखा था कि अक्टूबर में उनकी बेटी की शादी है और 30 नवंबर को वह मोहित की शादी करेंगे। शनिवार को बारात न पहुंचने पर जब उन्होंने मोहित के पिता को फोन किया तो नंबर बंद आया। उधर महिला पुलिस थाना की एसएचओ राजविंदर कौर ने कहा कि जांच चल रही है। जो भी दोषी होगा, उस पर बनती कार्रवाई की जाएगी।


पंजाब की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे...

यह भी पढ़ें:जानकार और उसके दोस्तों ने किया नाबालिग से गैंगरेप, रिश्तेदार महिला भी साजिश में शामिल!